बेमेतरा

हलषष्ठी पर माताओं ने रखा उपवास संतान की लंबी उम्र की कामना
25-Aug-2024 2:51 PM
हलषष्ठी पर माताओं ने रखा उपवास संतान की लंबी उम्र की कामना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 25 अगस्त। संतान की सुख समृद्धि की कामना का पर्व कमरछठ आस्था व उत्साह से मनाया गया। माताओं ने निर्जला व्रत रखा। इस अवसर पर सगरी बनाकर उसमें जल डालकर पूजा-अर्चना कर व बच्चों की पीठ पर छुई का पोता लगाकर उसकी लंबी उम्र की कामना की।

शनिवार को नगर के विभिन्न स्थानों पर कमरछट पर सगरी बनाकर पूजा अर्चना की गई। नगर के पुरोहित बाड़ा, शिवमंदिर, पिकरी, मानपुर, ब्राह्मण पारा, नयापारा, सिधौरी, भैरोबाबा मंदिर के पास मोहभ_ा समेत कई स्थानों पर सगरी में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर शिव व माता पार्वती से आशीर्वाद लिया गया।

अंचल में कमरछठ हलषष्ठी का पर्व पारंपरिक उत्साह से मनाया गया। व्रतधारी महिलाओं ने सगरी का निर्माण कराया गया, जहां पर पंडितों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कराई। महिलाओं ने पूजन के बाद हलषष्ठी व्रत की कथा भी सुनी। भगवान शिव व माता पार्वती की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर भगवान शंकर माता पार्वती की प्रतीक के रूप में सगरी भूमि पर स्थापित देवी देवताओं की नगर की महिलाओं ने पूजा अर्चना की। संतानों की दीर्घायु सुख समृद्धि की प्रार्थना करते हुए क्षेत्र की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, राजेश शर्मा, गौरव साहू, विकास घरडे, रेवाराम निषाद, राजीव तबोली, दिनानाथ साहू, ललिता साहू, लक्ष्मी साहू, ममता साहू, सावित्री रजक, मीनू पटेल, सुमीता यादव, पिंकी गुप्ता, झामीन साहू, प्रभा साहू, एकता साहू, देवकी साहू, हेमा साहू, ओमेश्वरी साहू, रानू साहू सहित नगर की महिलाएं शामिल हुई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news