बेमेतरा

कस्तूरबा विद्यालय में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
25-Aug-2024 2:47 PM
कस्तूरबा विद्यालय में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 25 अगस्त। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बेमेतरा में चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग को एक वर्ष पूर्ण होने पर इस दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। ज्ञात हो कि 23 अगस्त 2023 के दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया था। चन्द्रयान 3 मिशन विक्रम का लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर आसानी से लैंड हो गया था, ऐसा करने वाला भारत पूरे विश्व का पहला देश बन गया। चांद की सतह पर उतरने वाला भारत चौथा देश बना था।

 कस्तूरबा विद्यालय की अधीक्षिका भारती घृतलहरे में बताया कि  23 अगस्त का दिन हमारे चंद्रयान 3 की सफलता की याद दिलाता है। आज के दिन चंद्रयान 3 शिव शक्ति बिंदु पर विक्रम लैंडर की सुरक्षित और साफ्ट लैंडिंग की गई तथा चांद की सतह पर प्रज्ञान रोवर को तैनात किया गया। भारत के इतिहास में यह दिन अविस्मरणीय है। इस दिन की उपलब्धि के कारण भारत सरकार ने आज के दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया।

इस दिवस पर विद्यालय में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमेें अंतरिक्ष पर आधारित मॉडल, चित्र, प्रश्न मंच प्रतियागिता का आयोजन किया गया। सलाम इसरो के थीम पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, सौर परिवार को बहुत सुंदर नाटक के माध्यम से बच्चों ने प्रस्तुत किया। कुमारी प्राची अंतरिक्ष यात्री के वेशभूषा में अंतरिक्ष में यात्रा की अनुभूति करा रही थी। कार्यक्रम में बच्चे  उत्साह से भरे हुए थे।

 चंद्रयान 3 की सफलता पूरे भारत का गौरव है यह दिन हम सबको गौरान्वित करता है। इस कार्यक्रम में राज किरण मिश्रा, ममता गुरुपंच, ज्योति चंद्राकार, शिखा चौबे, गायत्री साहू, विजयलक्ष्मी परगनिहा, सावित्री यादव, दीप्ति नोरंगे उपस्थित रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news