बेमेतरा

नंद के आनंद भयो, जय हो नंदलाल की, फोड़ी मटकी
28-Aug-2024 4:07 PM
नंद के आनंद भयो, जय हो नंदलाल की, फोड़ी मटकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 28 अगस्त।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की धूम जिले के शहरी व ग्रामीण अंचलों में रही। सुबह से ही लोग मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने लगे। रोहिणी नक्षत्र लगते ही रात्रि 12 बजे भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव मनाया गया। पंचाग के अनुसार कुछ लोगों ने यह पर्व सोमवार को ही मना लिया तो कुछ ने मंगलवार को मनाया। 

वहीं बाजार में भी फल-फूल, मेवे और मिठाइयों के लिए भीड़ लगी रही। ठाकुरजी के लिए वस्त्र भी खरीदे गए। भये प्रकट कृपाला गीत गाकर जन्मोत्सव मनाया गया। वहीं सुबह से ही भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा।

शाम होते ही दही हांडी लूट का कार्यक्रम हुआ। युवाओं और बच्चों ने हांडी फोडऩे के लिए समूह बनाकर ऊंचाई में लटकी हाडिय़ों को तोडऩे के लिए जद्दोजहद की। इसके बाद नंद के आनंद भयो, जय हो नंदलाल की गीत गाकर भगवान के प्रकटोत्सव पर भंडारा, भोग का कार्यक्रम किया। मंदिरों में प्रसाद भी बांटे गए।

श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में हुआ दिव्य अभिषेक
श्रीराधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान कृष्ण का दिव्य अभिषेक हुआ। इसके पश्चात भगवान का श्रृंगार हुआ। रात्रि 10 से 12 बजे भगवान के बाल लीला पर प्रवचन पं. राम प्रताप शास्त्री ने दिया। रात्रि 12 बजे भगवान का दिव्य प्राकट्य धूमधाम से मनाया गया। महाआरती के बाद पंचामृत पंजीरी का प्रसाद वितरण किया गया।
 श्रीराधा कृष्ण मंदिर के आचार्य गणेश्वर महाराज ने बताया की प्रतिवर्ष कृष्ण जन्माष्टमी व्रत महोत्सव को महापर्व के रूप में मनाया जाता है। मंदिर में गौशाला में गौ व साधु ब्राह्मणों की सेवा होती है। स्थानीय राम जानकी मंदिर में जन्माष्टमी पर भजन कीर्तन किया गया।

कंडरका स्कूल में बच्चों ने दही मटकी फोड़ी 
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंडरका में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता का किया गया। बालक-बालिकाओं के लिए जलेबी दौड़ व दही लूट कार्यक्रम भी हुआ। साथ ही साथ डंडा नृत्य का भी आयोजन हुआ। 

सभी जीतने वाले बच्चों को ग्राम प्रमुख सरपंच यशोदा गोपीचंद निषाद, उप सरपंच रोहित यदु एवं संस्था प्राचार्य राजेन्द्र झा ने 5000 रूपये से पुष्पा नायक को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पुरस्कृत किया। इस अवसर पर रविशंकर सेन, डॉ दीपक साहू, चेतन साहू, मनीषा कुलकर्णी, भीमलता वर्मा, राजेश्वरी सोनी, तुलसी टंडन, पुष्पांजलि दीवान, सरस्वती साहू, प्रहलाद कुमार टिकरिहा एवं केवरा सेन एवं शाला प्रबंधन समिति सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news