बेमेतरा

पीएम मातृ वंदना योजना: अब दो किश्त में दी जाती है राशि
26-Aug-2024 2:37 PM
पीएम मातृ वंदना योजना: अब दो किश्त में दी जाती है राशि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 26 अगस्त।
केंद्र सरकार द्वारा गर्भवती माताओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत पोषण के लिए 5000 रुपए तीन किश्त में उनके खाते में दिए जाते हैं। जिले में योजना प्रारंभ होने के बाद पुराने सॉफ्टवेयर में पंजीकृत 8 हजार गर्भवती माताओं को अंतिम किश्त का इंतजार है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के 8 परियोजना कार्यालयों में गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया गया है।

नई व्यवस्था के तहत जिले में जारी सत्र के दौरान 3395 पंजीकृत महिलाओं को 32 लाख 94 हजार रूपये जारी किए गए हैं। जानकारी हो कि 1 जनवरी 2017 से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना अधिनियम 2013 के पालन में देश भर में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना प्रांरभ की गई है। फरवरी 2023 तक इस योजना के तहत गर्भवती माताओं के ऑनलाइन पंजीयन के बाद उनके खाते में तीन किश्त में 5 हजार रुपए जारी किए जाते हैं। गर्भवती माताओं को उनके उचित आराम और पोषण के लिए व स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए नकद राशि दी जानी है। योजना की पहली किश्त 1000 रुपए गर्भावस्था के पंजीकरण के समय, दूसरी किश्त 2000 रुपए लाभार्थी महिला के खाते में छह महीने की गर्भावस्था पूर्ण होने के बाद व तीसरी किश्त 2000 रुपए तब दिए जाते हैं, जब बच्चे का जन्म का पंजीयन होता है। शिशु को टीका लगाने के साथ दिया जाता था। जिले के बेरला, बेेमेतरा, साजा, नवागढ़, नांदघाट, खंडसरा परियोजना के अंतर्गत 28733 महिलाएं लाभाविन्त हितग्राही थीं, जिसमें से 28595 महिलाओं को प्रथम किश्त, 27710 महिलाओं को दूसरी किश्त व 20805 महिलाओं को तीसरी किश्त मिल चुकी है। जिले में 6 साल की अवधि में 20561 महिलाओं को तीनों किश्त प्राप्त हुई है, जिसके बाद बचत महिलाओं को शेष राशि आने का इंतजार है।

इस वित्तीय सत्र मेें 5 माह में 3395 महिलाए पंजीकृत हुईं  
जारी सत्र के दौरान जिले के बेमेतरा, बेरला, खंडसरा, नांदघाट, नवागढ़, साजा, साजा में कुल 3995 महिलाओं का पंजीयन किया गया, जिसमें से 3051 महिलाओं को 91 लाख 53 हजार जारी किए गए। वहीं द्वितीय किश्त कुल 22 लाख 92 हजार रुपए 1146 महिलाओं को जारी किए गए। जिले में इस सत्र के दौरान 32 लाख 94 हजार रुपए जारी किए जा चुके हैं। जिले में वर्तमान में 1374 महिलाओं का ऑनलाइन आवेदन आने के बाद पंजीयन की कार्रवाई जारी है। बहरहाल जिले की गर्भवती महिलाओं को जारी सत्र के दौरान ऑनलाइन के माध्यम से पंजीयन करने के बाद उनके खाते में राशि जारी किए जाने का आंकड़ा संतोषजनक है। पुरानी व्यवस्था के तहत पूर्व अधिकारियों की उदासिनता की वजह से पंजीकृत हुई 8000 से अधिक महिलाओं को 6 साल की अवधि के दौरान भी पूर्ण राशि नहीं मिल पाई है। यह अपने आप में सवाल बनता जा रहा है, जिसके लिए अधिकारी वाजिब जवाब नहीं दे रहे हैं।

 सत्र 2024-25 
कुल पंजीकृत महिलाओं की संख्या - 3395, प्रथम किश्त पाने वाली महिलाओं की संख्या - 1146 कुल रकम 91. 53 लाख, द्वितीय किश्त पाने वाली महिलाओं की संख्या - 549 कुल रकम 32.94 लाख, वर्तमान में पंजीयन प्रक्रिया - 1374 आवेदन, अब व्यवस्था बदल गई है पहली किश्त 3 हजार, फिर मिलते हैं दो हजार रुपए। 

इस योजना की किश्त को कम करते हुए अब दो किश्त में राशि दी जा रही है, जिसमें प्रथम किश्त गर्भवती होने पर और दूसरी किश्त प्रसव के बाद शिशु को टीका लगने पर खाते में जारी की जाती है। जिले में वित्तीय सत्र 2023-24 में नई व्यवस्था प्रारंभ होने के बाद 6624 महिलाओं का ऑनलाइन पंजीयन किया गया था, जिसमें से 2030 महिलाओं को 60 लाख 90 हजार रुपए उनके खाते में जारी किए गए थे। इसके बाद 175 महिलाओं को दूसरी किश्त के 3 लाख 50 हजार रुपए जारी किए गए। वहीं इस किश्त की राशि महिलाओं को प्रसव के बाद जारी होगी। वहीं दूसरी संतान होने पर 697 महिलाओं को एक साथ 41 लाख 82 हजार जारी किए गए थे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रवेश सिंह सिसोदिया में कहा कि मेरी पदस्थापना के बाद से लगातार पंजीयन व राशि जारी करने प्रक्रिया जारी है। जारी सत्र के दौरान दोनों किश्त समेत लगभग 1 करोड़ 12 लाख जारी किए गए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news