राजनांदगांव

फोटो प्रदर्शनी में योजनाओं की मिल रही जानकारी
28-Dec-2020 3:31 PM
फोटो प्रदर्शनी में योजनाओं  की मिल रही जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 दिसंबर।
खुज्जी विधायक छन्नी साहू ने जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन के 2 वर्ष पूर्ण होने पर विकासखंड छुरिया में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिक शासन की योजनाओं से अवगत हुए।

विधायक श्रीमती साहू ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की फोटो प्रदर्शनी सराहनीय है। फोटो प्रदर्शनी के साथ ही शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पोस्टर एवं पुस्तकों के माध्यम से नागरिकों को उपलब्ध कराया जा रहा है, जो एक अच्छी पहल है। 

जनपद सदस्य चुम्मन साहू ने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रदर्शित करते फोटो प्रदर्शनी लगायी गई है, जो प्रशंसनीय है। फोटो प्रदर्शनी के आयोजन में जनपद सीईओ प्रतीक प्रधान का विशेष सहयोग रहा।

ग्राम कुर्रामटोला के किसान भुवनलाल सिन्हा ने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त हुई। प्रदर्शनी में संबल नामक किताब और पाम्पलेट्स द्वारा शासन की अन्य सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिली है। विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधिगण तथा नागरिकों ने अवलोकन किया। फोटो प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग के मछेन्द्र महाले एवं नागरिक उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news