राजनांदगांव

कांग्रेस ने मनाया पार्टी का 136वां स्थापना दिवस
28-Dec-2020 5:09 PM
कांग्रेस ने मनाया पार्टी का 136वां  स्थापना दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 दिसंबर।
स्थानीय कांग्रेस भवन में सोमवार को कांग्रेसियों ने पार्टी का 136वां स्थापना दिवस मनाया। 
कांग्रेसियों ने सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही पार्टी का झंडारोहण किया गया। इसके बाद संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं ने संगोष्ठी सभा में अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, महापौर हेमा देशमुख, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, धनेश पटिला, विवेक वासनिक, हफीज खान समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news