राजनांदगांव

फोटो प्रदर्शनी से मिल रही योजनाओं की जानकारी
29-Dec-2020 4:21 PM
फोटो प्रदर्शनी से मिल रही  योजनाओं की जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 दिसंबर।
जनपद अध्यक्ष भावेश सिंह ने जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन के 2 वर्ष पूर्ण होने पर डोंगरगढ़ में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

जनपद अध्यक्ष भावेश सिंह, जनपद पंचायत के सभापति महेश सेन के साथ जनपद सीईओ डोंगरगढ़ लक्ष्मण कचलाम ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। ग्राम जटकन्हार के किसान मुकुन्द कंवर ने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त हुई। फोटो प्रदर्शनी में संबल एवं उन्नति का हर्ष किताब और पाम्पलेट्स द्वारा शासन की अन्य सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक करने की यह पहल पे्ररक है।

ग्राम अछोली के शरद शेरेफर ने कहा कि लोगों तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचने से उनमें जागृति आएगी। जानकारी होने पर ही जनसामान्य शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए अग्रसर होंगे। इस दिशा में यह फोटो प्रदर्शनी बहुत उपयोगी है। बुधवारी पारा के चरन यादव ने कहा कि ऐसी फोटो प्रदर्शनी का समय-समय पर आयोजन होते रहना चाहिए। जिससे लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

ग्राम जामरी की सरपंच संतोषी सिन्हा ने कहा कि शासन की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचना बहुत जरूरी है। इस फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिली है। विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधिगण तथा नागरिकों ने अवलोकन किया। फोटो प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग के मछेन्द्र महाले एवं नागरिकगण उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news