दुर्ग
कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस
29-Dec-2020 5:56 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 दिसंबर। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर व दुर्ग ग्रामीण द्वारा कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस कांग्रेस भवन में मनाया गया। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष द्वय गया पटेल व निर्मल कोसरे द्वारा झंडारोहण किया गया। मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि दी गई।
पूर्व विधायक प्रदीप चौबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भारत को आजादी दिलाई। राजीव गांधी ने देश को संचार व तकनीकी युग में ले गए। कार्यक्रम में रत्ना नारमदेव, नीलेश चौबे, देवेंद्र देशमुख, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, मनोज मढ़रिया, अलख नवरंग, अश्वनी जांगड़े, आनंद ताम्रकार, प्रकाश भारद्वाज, कुणाल तिवारी, पोषण साहू सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।