बस्तर

कांग्रेस की वादाखिलाफी को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता- शिवतरन
30-Dec-2020 9:18 PM
 कांग्रेस की वादाखिलाफी को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता- शिवतरन

  भाजपा के बस्तर संभाग प्रभारी ने ली 7 जिलों के पदाधिकारियों की संभागीय बैठक   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 30 दिसंबर। बस्तर में भाजपा की राजनीतिक गतिविधियां अब रफ्तार पकड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्तर संभाग प्रभारी शिवरतन शर्मा ने आज बस्तर के सभी 7 जिलों के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण संभागीय बैठक ली।

 श्री शर्मा ने अपने सम्बोधन में कार्यकर्ताओं की ऊर्जा फूंकते हुये कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस के जनघोषणा पत्र को याद कर लें। 2 साल में एक भी कार्य मौजूदा कांग्रेस सरकार ने नहीं किया है। जनता के साथ की गई वादाखिलाफी व छल को हमें जन-जन तक पहुंचाना है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा बननी चाहिए।

बस्तर संभाग प्रभारी श्री शर्मा के आज बस्तर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व फूलमालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिला कार्यालय में आहूत संभागीय बैठक में शिवरतन शर्मा ने संभाग के 7 जिलों से आये भाजपा पदाधिकारियों से उनके जिलों में चल रही राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी ली।

 श्री शर्मा ने बैठक में कहा कि 2 साल में सत्तासीन कांग्रेस सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है। अब तक 30 हजार करोड़ का कर्ज यह सरकार ले चुकी है। सारे निर्माण कार्य ठप पड़े है, कांग्रेस का घोषणा पत्र महज वादाखिलाफी घोषणा बनकर रह गया है। किसानों की कर्ज माफी तो एक तरफ, धान खरीदी का बुरा हाल है। बारदाना खरीदने का आदेश तक सरकार ने अभी तक नहीं दिया है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता नाकाम कांग्रेस सरकार को जनता के सामने कटघरे में खड़ा करें, स्थानीय स्तर पर मुद्दे उठाकर कांग्रेस की घेराबंदी शुरू की जायेगी।

बस्तर संभाग प्रभारी श्री शर्मा ने स्पष्ट लहजें में समस्त पदाधिकारियों को अपने-अपने जिले व क्षेत्र में सक्रिय रहने कहा है। बस्तर जिला प्रभारी लोकेश कावडिय़ा ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में भाजपा का परचम फिर लहरायेगा, हम सभी को मिलकर एकजुटता के साथ पूरी ताकत से कार्य करना है।

बैठक को प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश महामंत्री किरण देव ने भी संबोधित किया। संभागीय बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, डॉ सुभाऊ कश्यप, संतोष बाफना, निंरजन सिन्हा, जगदीश रोहरा, लच्छूराम कश्यप, बैदुराम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, हुंगाराम मरकाम, चैतराम अट्टामी, सतीश लाटिया, दीपेश अरोरा, रामाश्रय सिंह, योगेन्द्र पाण्डे, संजय पाण्डे, सुरेश गुप्ता, श्रीधर ओझा, मनीराम कश्यप, राजेन्द्र बाजपेयी, श्रीनिवास मिश्रा,  खेमसिंह देवागंन, मनीष पारख, दीप्ती पाण्डे, लक्ष्मी कश्यप, सुधा मिश्रा, रोशन सिसोदिया, त्रिवेणी रंधारी, ममता पोटाई, आलोक अवस्थी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news