धमतरी

गढिय़ा महोत्सव, रंगारंग प्रस्तुति ने मोहा मन
31-Dec-2020 4:30 PM
 गढिय़ा महोत्सव, रंगारंग प्रस्तुति ने मोहा मन

कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहे अभिनेता करण खान एवं आरू साहू 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 31 दिसंबर।
ब्लॉक नगरी के ग्राम पंचायत गोहाननाला के गुडरापारा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गढिय़ा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। आदिवासी परंपरा अनुसार लोक नर्तक कलाकारों की अगुवाई में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस दौरान एक दिवसीय मेला का आयोजन हुआ। ग्राम के समस्त देवी देवताओं का मिलन के साथ आदिम परंपरा अनुसार सेवा अर्जी हुआ। कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता करण खान और सिहावा - नगरी के नन्ही गायिका आरू (ओजस्वी) साहू रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ आरू साहू की स्वर में अरपा पैरी के धार राजगीत के साथ हुआ। आरू की मधुर आवाज सुनकर दर्शकों ने सम्मान दिया। 

कार्यक्रम में बतौर अतिथि छत्तीसगढ़ी फिल्म  अभिनेता करणखान का आदिम परंपरा अनुसार स्वागत किया गया जिनसे चहेते कलाकार मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं महोत्सव को जय गढिय़ा बाबा मांदरी नर्तक दल गुडरापारा और ग्राम समिति के सफल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने सुमधुर प्रस्तुति से शमां बांधकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के प्रथम प्रस्तुति अमृता बारले दुर्ग भिलाई ने भरथरी गीत के साथ महोत्सव को प्रगति दिया।महोत्सव में आदिवासी मांदरी नृत्य ,आदिवासी कमार नृत्य,पंथी नृत्य,गुटा माँदर नृत्य,बाँस गीत,गेंडी नृत्य के लोक कलाकारों ने अपनी लोक विधा को संरक्षित रखने की संदेश देते हुए मधुर कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त पंथी कलाकार डॉ.आर.एस.बारले की विशेष मार्ग दर्शन में हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज कुमार साक्षी जिला पंचायत सदस्य धमतरी थे। अध्यक्षता घांसीराम नेताम सरपंच गोहाननाला ने किया। विशिष्ट अतिथि करण खान छ.ग.फिल्म अभिनेता,अनिता ध्रुव जिला पंचायत सदस्य,बंशीलाल सोरी जनपद सदस्य दुगली,उमेश देव जनपद सदस्य,राजू सोम अध्यक्ष सरपंच संघ नगरी, किर्ती मरकाम जनपद सदस्य गट्टासिल्ली,सुषमा तारम सरपंच फरसिंया,आर एस बारले पंथी कलाकार,रमेश ठाकुर गोंडवाना स्वदेश पत्रिका संपादक,गणेश्वरी नेताम सरपंच सरईटोला,हीरासिंग मरकाम गोहाननाला,रोहित मानिकपुरी,रामजी ठाकुर,लतेल मरकाम सहित ग्रामीण जन की उपस्थित हुए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news