दुर्ग

दुर्ग महापौर ने एक साल की उपलब्धियां गिनाईं
06-Jan-2021 5:43 PM
दुर्ग महापौर ने एक साल की उपलब्धियां गिनाईं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 जनरी।
6 जनवरी दुर्ग निगम में बाकलीवाल सरकार के एक साल पूरे हो गए। इन इस एक साल में दुर्ग निगम क्षेत्र में विश्वव्यापी महामारी कोरोना के संकट के दौर में भी दुर्ग निगम में विकास की धारा लगातार बहती रही । 
संकट में निगम क्षेत्र के निवासियों के लिए निगम प्रशासन और निगम की सरकार ने लगातार कार्य किया साथ ही विकास के कार्यो को भी गति प्रदान की गयी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में उपलब्धि बताते हुये कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन और अनुशंसा से शहर में अनेक मूलभूत सुविधा के कार्य को पूरा किया गया। 

महापौर धीरज बाकलीवाल का एक वर्ष के कार्यकाल लगभग कोरोना काल के रुप में व्यतित हुआ है। फिर भी अपनी सूझबूझ से उन्होनें नागरिक सुविधाओं और मूलभूत आवश्यकताओं पर अपना ध्यान केन्द्रित कर कार्यो को मूर्त रुप दिये। सबसे पहले वे जनता की स्वच्छता की बात करें तो महापौर के कार्यकाल में शहर के जिन बड़े नालों की सफाई पर पिछले बार 73 लाख रुपये खर्च किये। 

महापौर के निर्देशन में शंकर नाला, केलाबाड़ी नाला, कसारीडीह नाला, गिरधारी नाला, मालवीयनगर नाला, शक्ति नगर नाला, पोटिया नाला, बोरसी नाला, कादम्बरी नगर नाला, विद्युत नगर नाला कुल 26.5 किलोमीटर की सफाई निगम ने अपने स्वयं के संसाधान से बिना पैसा खर्च कर पूरा किया है। शहर के सभी 60 वार्डो में लगभग 46,520 किलोमीटर नालियॉ स्थापित है, जिसे भी महापौर के मार्गदर्शन में निगम के संसाधन व मेनपावर से साफ.-सफाई करायी गई। 

महापौर बाकलीवाल के कार्यकाल में उनके मार्गदर्शन में निदान 1100 से प्राप्त 615 शिकायतों का निराकरण किया गया एवं कुत्तों का बधियाकरण कार्य प्रारंभ कर किया गया। परिणाम स्वरुप अब तक शहर के कुल 1638 कुत्तों का बधियाकरण किया गया तथा यह बधियाकरण का कार्य अभी भी प्रगति पर है । 

इस दौरान शहर विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन महापौर के नेत्रित्व में नगर निगम द्वारा शहर के व्यवसायिक क्षेत्र, आवासीय क्षेत्र और स्लम बस्तियों में सिकर मशीन, फायरब्रिगेड और ट्रैक्टर टैंकर के माध्यम से 6000 लीटर सोडियम हाईपो क्लोराईड सेनिटाईजर का छिडक़ाव कर जनता को संक्रमण से बचाने का प्रयास किया गया। 

इस कार्य में वार्ड पार्षदों की मदद से बेघरबार और गरीब लोगों को अनाज व राशन तक पहुॅचाया गया। साथ ही पार्षदों, निगम अधिकारियों-कर्मचारियों को सुरक्षा किट भी प्रदान की गई। 
दुर्ग शहर में पानी सप्लाई की हमेशा समस्या होती थी। कभी मोटर पंप जल जाता था कभी ट्रांसफार्मर काम नहीं करता था, कभी एक ही मोटर पंप चालू रहता था। इस समस्या को हल करते हुये महापौर धीरज बाकलीवाल ने सबसे पहले 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट के बंद 4 मोटर पंप की मरम्मत कर चालू कराया गया। शिवनाथ नदी इंटेकवेल की बंद 3 मोटर पंप को भी चालू कराया गया। 

फिल्टर प्लांट में लगे मेन पेनल बोर्ड काफी जीर्णशीर्ण हो गया था बार-बार तकनिकी खराबी के कारण शहर वासियों को पानी की समस्या से जूझना पड़ता था इसके लिए नया मेन पेनल बोर्ड लगाया गया। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा पानी की व्यवस्था करने 3,42,446 रु. की लागत से 1 एच पीए 2 एच पीए 3 एच पीए और 5 एच पी सबमर्शिबल पंप की व्यवस्था की गई। 

महापौर श्री बाकलीवाल के जनवरी 2020 से दिसंबर 2020 तक अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये गये। इसके अंतर्गत अधोसंरचना में विकास कार्य कराया गया। पुलगांव में गौठान का निर्माण, पौनी पसारी योजना का क्रियान्वयन किया गया। लोक कला मार्ग का निर्माण कराया गया। ठगड़ाबांध का सौदर्यीकरण कार्य प्रारंभ की गई तथा ठगडा बांध के प्रभवित निवासियों के प्रधानमंत्री आवास के सुविधायुक्त मकानों में स्थानातरित करवाया गया वही सालो से लंबित शंकर नाला में कार्य आदेश जारी की गई। पुलगांव में वन विभाग डिपो के पीछे 5 एकड़ क्षेत्रफल भूमि पर 40 लाख की लागत से 300 गौवंश की देखभाल करने गौठान का निर्माण किया गया। शंकर नाला के 11 किलोमीटर लम्बाई से बचे 7 किलोमीटर नाला निर्माण का कार्य 16.47 करोड़ का कार्य आदेश जारी किया गया। निर्माण कार्य से पूर्व सीमांकन कराकर अतिक्रमणों को हटाया गया। एक वर्ष के विकास कार्यो में लोक कला मार्ग का निर्माण छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति को उल्लेखित करते हुये किया गया। वहीं कोविड महामारी के दौरान जरुरतमंदों की मदद उन्हें 5770 पैकेट राशन का वितरण पार्षद निधि से किया गया। 

शहर में विकास कार्य के तहत् 1 जनवरी 2020 की स्थिति में मोर जमीन मोर मकान के तहत् 808 मकान थे। नई परिषद ने 942 आवासों का निर्माण कराया। शासन द्वारा 1618 आवासों का लक्ष्य निगम को दिया गया है। निगम द्वारा अब तक 1750 आवास को पूर्ण कर लिया गया है। इसी प्रकार मोर मकान मोर चिन्हारी योजना के तहत् बोरसी में 486 गणपति बिहार पुलगांव में 516, सरस्वती नगर में 638, कुल 1640 स्वीकृत आवास में से 1534 प्रगतिरत है । जिसमें से 276 आवास पूर्ण कर ठगड़ाबांध के हितग्राहियों को आबंटित किया गया है। इसके अलावा गत वर्ष 2020 में गोधन न्याय योजना अंतर्गत विभिन्न कार्य कराया गया। इसमें हरेली के दिन से गोबर खरीदी कार्य प्रारंभ किया गया । 250 पशुपालको से गोबर खरीदी कर 15,10152 रुपये का लाभ दिया गया। अब तक 40175 गोबर से दिये बनाकर 1,20,525 रु. का बेचा गया। इसके अलावा समूह की महिलाओं ने कुल 13430 किलोग्राम गोबर से 4250 नग लकडिय़ों का निर्माण किया गया है। वर्तमान परिषद के द्वारा विधायक निधि के 10-10 लाख की लागत से शासकीय लाख की लागत से ट्यूबलर पोल लगाकर प्रकाश व्यवस्था किया गया। सतरुपा शीतला मंदिर परिसर में, महाराजा चौक में हाई मास्क अम्ब्रेला टावर स्थापित कर प्रकाश की व्यवस्था की गई । गौरव पथ एवं प्रमुख चैक चैराहों में 110 वॉट के 200 नगर एलईडी लाईट स्थापना का कार्य किया गया। वहीं एक वर्ष में स्थापित किये गये नये विद्युत खम्बों में 800 नग स्ट्रीट लाईट सेट स्थापित किया गया।    इसमें 50 साल से भी ऊपर स्थापित शहर का मुख्य बाजार हटरी बाजार में पर्व विशेष सहित अन्य समय में अधिक संख्या में भीड़-भाड़ रहती है। ऐसे जगह पर कभी भी नागरिक प्रसाधन की बेहतर व्यवस्था नहीं था। परन्तु महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन और नेतृत्व में प्राथकिमता के आधार पर हटरी बाजार आने वाले लोगों के लिए पुराना प्रसाधन का बेहतर जीर्णोद्वार कर निर्माण कराया गया। श्री बाकलीवाल ने  इस उपलब्धि के लिए विधायक अरुण वोरा, कांग्रेस पार्षदो एवं विपक्षी पार्षदों का आभार माना हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news