राजनांदगांव

कांग्रेस सरकार में नांदगांव के विकास की हालात से रूबरू होने दिनभर घूमे रमन
18-Jan-2021 11:45 AM
कांग्रेस सरकार में नांदगांव के विकास की हालात से रूबरू होने दिनभर घूमे रमन

प्रदेश सरकार पर नांदगांव के साथ सौतेला व्यवहार पर कहा भाजपा शासन में फिर मिलेगा शहर को सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 जनवरी।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विधायक के तौर पर रविवार को कांग्रेस सरकार के राज निर्माणाधीन कार्यों की स्थिति का जायजा लेने के लिए पूरे दिन शहर के अलग-अलग हिस्सों में घूमे। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह इस बात से खफा हैं कि कांग्रेस सरकार राजनांदगांव के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। राजनांदगांव शहर के विकास की गति ठप पड़ी हुई है। पूर्व की बड़ी परियोजनाएं आधी-अधूरी है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे से कहा कि ढ़ाई साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में नांदगांव समेत समूचे राज्य की जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी। उन्होंने नांदगांव को आश्वस्त किया है कि भाजपा सरकार के ताजपोशी होने पर नांदगांव को फिर से पूर्व की भांति सम्मान मिलेगा।

विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते डॉ. सिंह ने कहा कि निर्माण कार्य में कोताही नहीं बरतने की अफसरों को हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को दो साल बीत गए हैं। नांदगांव को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्वाग्रह से ग्रसित है। 

डॉ. सिंह ने कहा कि जिन दफ्तरों को सरकार ने दुर्ग स्थानांतरित किया है, उसे वापस नांदगांव लाया जाएगा। इससे पहले डॉ. सिंह ने रानीसागर, बूढ़ासागर सौंदर्यीकरण का जायजा लिया। 16 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से बूढ़ासागर का सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। इनमें कई काम अब भी अधूरे हैं। उन्होंने अमृत मिशन की जानकारी लेते कहा कि जल्द ही इस योजना को मूर्तरूप दिया जाना चाहिए। डॉ. सिंह ने मोहारा स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी मुआयना किया। 

199 करोड़ रुपए की लागत से अमृत मिशन का काम किया जा रहा है। मार्च 2021 तक इस योजना को पूर्ण किया जाना है। डॉ. सिंह ने बाद में बजरंगपुर नवागांव स्थित सैनिटेशन पार्क का जायजा लिया। डॉ. सिंह ने कहा कि पार्क का निर्माण बेहतर तरीके से किया जा रहा है। इससे स्वच्छता अभियान से जुड़ी महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा। डॉ. सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा षडयंत्र कर नांदगांव के विकास में अड़चने पैदा की जा रही है। उन्होंने जनता को भरोसा जताते कहा कि कुछ सालों की बात है इसके बाद सभी स्थिति सामान्य हो जाएगी और कांग्रेस सरकार के साथ हिसाब भवी बराबर किया जाएगा।

अमृत मिशन योजना पर डॉ. सिंह ने विशेष रूप से जल्द ही योजना को पूर्ण करने पर जोर दिया है। कल दोपहर बाद डॉ. सिंह ने राजनांदगांव की अधोसंरचना समेत अन्य दूसरी योजनाओं की समीक्षा करते शहर का भ्रमण किया। इस दौरान पूर्व महापौर मधुसूदन यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news