गरियाबंद

कलेक्टर ने छुरा में किया नेकी की दीवार का शुभारंभ
30-Jan-2021 5:07 PM
कलेक्टर ने छुरा में किया नेकी की दीवार का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा,  30 जनवरी। 
मनोज पटेल एवं समाज सेवी संगठन छुरा के तत्वाधान में गरियाबंद जिले के बस स्टैण्ड में जरूरत मंदों की मदद के लिए नेकी की दीवार का गुरूवार को शुभारंभ किया। लोगों ने अपने घरों से कपड़े ले जाकर जरूरत मंदों को बांटे। नेकी की दीवार का उद्घाटन गुरूवार गरियाबंद जिले के कलेक्टर नीलेशकुमार क्षीरसागर ने किया। 

कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने कहा कि मानव सेवा को ही नारायण सेवा बताया। निर्धन और गरीब जरुरतमंद लोगों की मदद करना ही वास्तव में मानव सेवा, नारायण सेवा है। नगर पंचायत छुरा में नेकी की दीवार की शुरूवात होना खुशियों वाली है। इसके माध्यम से जरूरत मंदों को भीषण ठंडक में मदद तो मिलेगी ही अपितु समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा कि आपके पास जो अधिक है उसे यहां छोड़ जाएं और जो आपकी जरुरत का है यहां से ले जाएं। इस अभिनव पहल के लिए कलेक्टर ने मनोज पटेल तथा समाज सेवी संगठन छुरा को बधाई दिया। 

इस मौके पर छुरा के आम नागरिक के साथ साथ बड़ी संख्या में दिव्यांगजन भी उपस्थित थे। कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने जरूरत मंदो को चादर, साफा, साड़ी, टिफिन डिब्बा, नन्हे बच्चों के लिए कपड़ा सहित अनेक प्रकार की जरूरत की समानों का वितरण भी किया। इसी तरह बलराम कृषि केन्द्र छुरा के द्वारा भी जरूरत मंद लोगों को साफा का वितरण किया गया।

नगर पंचायत छुरा के बस स्टैण्ड में नेकी की दीवार की शुरूवात किया गया। इसका उद्देश्य है कि जिसके पास ज्यादा है, वो देकर जाए। मनोज पटेल और समाज सेवी संगठन की पहल को जनता का साथ मिलकर इस पहल के तहत छुरा के बस स्टैण्ड में दीवार को आकर्षक अंदाज में पेंट किया गया है। इन पर ‘नेकी की दीवार’ लिखा है। साथ में स्लोगन भी। गौरतलब है कि मनोज पटेल ने कोरोना काल में भी जरूरत मंदों की मदद के लिए आगे आये तथा जरूरत मंद लोगों की सहायता भी किया। 

मनोज पटेल ने बताया कि इसकी सबसे खास बात यह है कि दीवारें समाज को जोडऩे का काम कर रही हैं। लोग यहां खुद ही आते हैं और उनके पास जो भी अनुपयोगी सामान है, उसे छोड़ जाते हैं। जिनको इनकी जरूरत है, वह वहां से सामान लेकर चले जाते हैं। लोगों ने खुद भी ऐसी दीवारों की शुरुआत की है। अच्छी बात यह भी है कि अब शहर में किसी गरीब या जरूरतमंद को इन सामानों के लिए हाथ नहीं फैलाना पड़ता है। मनोज पटेल ने अपील करते हुए कहा कि स्थानीय लोग खुद इसमें बढ़-चढक़र हिस्सा ले और जरूरतमंद लोगों की मदद करें। 

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी अंकिता सोम, तहसीलदार कुसुम प्रधान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सचित साहू, थाना प्रभारी संतोष बुआर्य, मरार पटेल समाज के जिलाध्यक्ष सोमनाथ पटेल, समाज सेवी शीतल धुरु, बलराम चंद्राकर, रुपनाथ बंजारे, गावस्कर निषाद, देव नारायण साहू, शंकर यदु, सतीश पाल, दिव्यांग जन में कुमारी दुर्पत दीवान, कुमारी सरिता सिन्हा, मोहन यादव टेप कुमार सहित छुरा के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news