राजनांदगांव

पी-4 स्पर्धा नांदगांव के गौरवशाली इतिहास के अनुरूप-रमन
30-Jan-2021 6:07 PM
 पी-4 स्पर्धा नांदगांव के गौरवशाली इतिहास के अनुरूप-रमन

धान खरीदी को लेकर सरकार पर बरसे पूर्व सीएम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 जनवरी।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव शहर में चल रहे पी-4 क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन की प्रशंसा करते कहा कि यह प्रतियोगिता शहर की गौरवशाली इतिहास के अनुरूप है। इस आयोजन का उद्देश्य आपसी सौहाद्र्र के साथ मेलजोल बढ़ाना है। राजनांदगांव शहर की पहचान परंपरागत खेल नगरी के रूप में भी होती है। 

उन्होंने कहा कि किसी भी खेल के नतीजों से ज्यादा प्रतियोगिता में भाग लेना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रेस, पुलिस, पब्लिक और प्रशासन संयुक्त रूप से उक्त टूर्नामेंट में सहभागी है, यह एक अच्छी सोच है। वहीं डॉ. सिंह ने  प्रदेश सरकार पर धान खरीदी के मद्दे को लेकर बरसते हुए कहा कि धान खरीदी के दौरान हर किसान रोता हुआ नजर आया है। किसानों को किए गए वायदों से सरकार मुकर गई है। किसानों को दिए जाने वाले बोनस अब तक नहीं दिए गए हैं। बार-बार किसानों के रकबे को घटाया-बढ़ाया गया है। 

इस सरकार का इरादा धान खरीदी को लेकर शुरूआत से ही अस्पष्ट रहा है। डॉ. सिंह ने किसानों के साथ किए गए बर्ताव पर भी सरकार की खिंचाई की। 
डॉ. सिंह राजनंादगांव शहर के कमला कॉलेज स्थित मैदान में आयोजित पी-4 टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल का प्रत्यक्ष नजारा देखने के लिए शनिवार को पहुंचे। इससे पहले शहर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। खेल मैदान पहुंचने पर प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, संरक्षक जितेन्द्र मिश्रा, सुशील कोठारी समेत खिलाडिय़ों और पत्रकारों ने स्वागत किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news