राजनांदगांव

आर्थिक रूप से सशक्त बनें समूह की महिलाएं- कलेक्टर
31-Jan-2021 4:16 PM
आर्थिक रूप से सशक्त बनें समूह  की महिलाएं- कलेक्टर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 31 जनवरी।
कलेक्टर टीके वर्मा ने शनिवार को खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम मुढ़ीपार तथा नवागांव बरगांव के गौठान का निरीक्षण किया। गौठान में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर वर्मा ने समूह की महिलाओं से चर्चा की और वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की जानकारी ली।

ग्राम मुढ़ीपार गौठान स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक 9 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण हो चुका है और लगभग 7 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय कर चुके हैं। कलेक्टर वर्मा ने गौठान में आजीविका संबंधित गतिविधियों के लिए शेड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में महिलाओं को विभिन्न गतिविधियों से जुडक़र आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रोत्साहित किया। 

उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि वर्मी कम्पोस्ट के अलावा अन्य कार्य भी करें। कलेक्टर ने सामुदायिक बाड़ी का भी निरीक्षण किया और वहां नेपीयर घास लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम नवागांव बरगांव स्थित गौठान की महिलाओं को वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्तापूर्ण रखने के निर्देश दिए। 

समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक 13 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण हुआ है और 12 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय कर चुके हैं। उन्होंने वहां बाड़ी का भी निरीक्षण किया। बाड़ी में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लाल भाजी, पालक भाजी, केला, प्याज तथा अन्य सब्जी लगाए गए हैं। इस अवसर पर एसडीएम खैरागढ़ निष्ठा पाण्डेय, तहसीलदार प्रीतम साहू, सीईओ जनपद पंचायत रोशनी भगत, नायब तहसीलदार रश्मि दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news