राजनांदगांव
कांग्रेसियों ने मनाई गांधीजी की पुण्यतिथि
31-Jan-2021 5:11 PM
![कांग्रेसियों ने मनाई गांधीजी की पुण्यतिथि कांग्रेसियों ने मनाई गांधीजी की पुण्यतिथि](https://dailychhattisgarh.com/2020/chhattisgarh_article/1612093289g_logo.jpg)
राजनांदगांव, 31 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि 30 जनवरी को शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन में मनाई गई। महात्मा गांधी के तैलचित्र पर धनेश पाटिला, हरिनारायण धकेता ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि देकर संगोष्ठी सभा आयोजित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
संगोष्ठी सभा का संचालन अनीस जैन ने किया। संगोष्ठी सभा में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवनी पर संक्षिप्त में प्रकाश डाला और 11.02 बजे दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात पुराना बस स्टैंड स्थित महात्मा गांधी जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम’ भजन कीर्तन कर श्रद्धांजलि दी गई। संगोष्ठी सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद थे। आभार प्रदर्शन उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष ने किया।