राजनांदगांव

पहली बार निर्धारित लक्ष्य से कम धान खरीदी-चौधरी
31-Jan-2021 6:33 PM
 पहली बार निर्धारित लक्ष्य से कम धान खरीदी-चौधरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 31 जनवरी।
भाजपा किसान नेता अशोक चौधरी ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में धान खरीदी में पहली बार निर्धारित लक्ष्य से 15 लाख मीट्रिक टन धान की कम खरीदी हुई है। प्रदेश सरकार सर्वाधिक धान खरीदी करने के लिए अपने पीठ थपथपा रही है। जबकि इन्होंने किसानों को 90 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य बताकर पहले वाहवाही लूटी थी। 

आगे कहा कि वास्तव में सरकार पहले से ही मन बना लिया था कि धान कम खरीदना है, इसलिए इन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा अग्रिम 9000 करोड़ देने के बावजूद बोरा खरीदी का पैसा जूट मिल में जमा नहीं किया। जिसके कारण धान खरीदी में अड़चन आई। पहले तो 15 दिन धान खरीदी का समय कम कर दिया, उसके बाद कई सोसायटियों में बोरा नहीं होने के कारण कई दिन धान खरीदी नहीं की गई। धान तौलने वाले मजदूरों का भुगतान सोसायटी को करना है करके भी कई दिन तौलने वाले धान नहीं खरीदने दिए और सरकार कम धान खरीदी करने की अपनी मंशा में सफल हो गई है। 

श्री चौधरी ने कहा कि वास्तव में सरकार की नीयत ठीक नहीं थी, इस वर्ष एक करोड़ मीट्रिक टन की धान खरीदी होनी चाहिए थी, जो कि 75 लाख मिट्रिक टन में ही बंद कर दी गई। 
अंतिम 2 दिन 30 एवं 31 जनवरी को शनिवार-इतवार होने के कारण धान खरीदी बंद रही। प्रतिवर्ष अनुसार अंतिम दिनों में धान का टोकन दिया जाता था, जिसे बाद के दिनों में भी धान खरीदी की जाती थी, जो इस बार नहीं की गई। पिछले 20 सालों में सर्वाधिक परेशानी इस बार के धान खरीदी में हुई। किसानों ने इसको महसूस किया है। जिसका खामियाजा कांग्रेस सरकार को भविष्य में भुगतना ही पड़ेगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news