राजनांदगांव

प्लांट के छत से गिरने से मजदूर की मौत
01-Feb-2021 1:07 PM
प्लांट के छत से गिरने से मजदूर की मौत

शार्ट-सर्किट से घबराया था युवक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 फरवरी।
सोमनी क्षेत्र के कमल साल्वेंट प्लांट में छत पर काम करने के दौरान शार्ट-सर्किट से घबराकर एक मजदूर युवक के गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। उक्त घटना 30 जनवरी की शाम 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है। 
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम 6 बजे के करीब सोमनी स्थित कमल साल्वेंट प्लांट का मजदूर अपने दो साथियों के साथ मशीन के बिगड़े वाल्व को ठीक कर रहा था। इस दौरान शार्ट-सर्किट की आग से घबराकर वह करीबन 40 फीट ऊंची बिल्डिंग से नीचे गिर पड़ा। घायल होने के बाद उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
 
बताया जाता है कि मृतक मजदूर कुबेर साहू 20 वर्ष बालोद जिले के अर्जुन्दा क्षेत्र के माहुद का रहने वाला है। जबकि अन्य दो मजदूर सुरक्षित नीचे उतर आए। हादसे के बाद साल्वेंट प्लांट के मालिकों द्वारा मजदूर परिवार को पुलिस की उपस्थिति में 8 लाख रुपए मुआवजा देने की बात पर समझौता होने की बात सामने आई। सूचना के बाद पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार कुबेर साहू बायलर डिपार्ट में हेल्पर का कार्य किया करते थे। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, एक बहन है। ऐसे में माता-पिता सहित अन्य परिजनों में शोक व्याप्त है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news