दन्तेवाड़ा

सीएम ने किया महिला स्व-सहायता समूह के स्टॉलों का अवलोकन
01-Feb-2021 5:36 PM
सीएम ने किया महिला स्व-सहायता समूह के स्टॉलों का अवलोकन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दन्तेवाड़ा, 1 फरवरी। कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल में मॉ दन्तेश्वरी के मंदिर प्रांगण में स्थित जिले के महिला स्व-सहायता समूह के स्टॉलों का अवलोकन किया। साथ ही स्टॉलों को संचालित करने वाली महिलाओं से मुलाकात कर उनके कार्यो की सराहना की। मंदिर प्रांगण में तुड़पारास एकता महिला ग्राम संगठन की महिलाओं द्वारा माता के खिचड़ी, हलवा, प्रसाद, चुनरी, पंचगव्य धूपबत्ती, दीया, गोबर कण्डा, प्रगति स्व-सहायता समूह बालूद द्वारा निर्मित आचार एवं पापड़ साथ ही जैविक फल की सामग्री, पार्वती महिला ग्राम संगठन चितालंका द्वारा निर्मित फिनाईल, साबून एवं मास्क, दिशा महिला ग्राम संगठन टेकनार द्वारा निर्मित गोबर दीया, एवं आर्टिकल, उजाला महिला ग्राम संगठन कुम्हाररास द्वारा निर्मित मृदा कला, दुर्गा महिला ग्राम संगठन झोडिय़ाबाड़म द्वारा निर्मित छिन्द गुलदस्ता, गंगा महिला संगठन कासोली द्वारा निर्मित मोरिंगा पाउडर एवं छिन्द गुड़ का विक्रय किया जा रहा है। जिससे अब तक उन्होंने 50 हजार की आय प्राप्त कर लिया है। मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकानाएं दी गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news