राजनांदगांव

नक्सल धमकी के बाद मानपुर के भाजपा नेता की बढ़ाई गई सुरक्षा
02-Feb-2021 1:16 PM
नक्सल धमकी के बाद मानपुर के भाजपा नेता की बढ़ाई गई सुरक्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 फरवरी।
मानपुर इलाके में हाल ही के दिनों में हुए ग्रामीणों की नक्सल हत्या के बाद राजनीतिक दलों के लोगों को निशाना बनाने मिली नक्सल धमकी से पुलिस ने नेताओं को सुरक्षा मुहैया कराना शुरू कर दिया है। मानपुर इलाके में बीते एक माह में 4 ग्रामीणों को मौत के घाट उतारने के बाद नक्सलियों ने पर्चे फेंककर भाजपा नेता राजू टांडिया को भी जान से मारने की धमकी दी है।

सूत्रों का कहना है कि नक्सलियों ने मानपुर इलाके में कथित तौर पर दर्जनभर लोगों को पुलिस मुखबिरी के आरोप में जान से मारने की चेतावनी दी है जिसमें राजू टांडिया का नाम प्रमुखता से सामने आया है। बताया जा रहा है कि टांडिया पर आदिवासियों के धार्मिक रिवाजों के साथ-साथ अन्य मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगा है। पुलिस के पास टांडिया को निशाने में रखने की सूचनाएं गोपनीय स्तर पर मिल रही है। 

बताया जा रहा है कि टांडिया भाजपा से जुड़े हुए हैं और उनका मानपुर इलाके में राजनीतिक वर्चस्व भी है। विपक्षी दल होने की वजह से पुलिस अहतियातन टांडिया की सुरक्षा में दो जवान तैनात कर दिए हैं। दोनों जवान टांडिया के घर से बाहर निकलने के अलावा  24 घंटे उसकी निगरानी करेंगे। इस संबंध में एसपी डी. श्रवण ने ‘छत्तीसगढ़’ से कहा कि नक्सल धमकी के बाद भाजपा नेता को सुरक्षा प्रदान की गई है। 

उधर भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी के बाद मानपुर इलाके में दहशत की स्थिति है। नक्सलियों ने बीते एक माह में चार ग्रामीणों को पुलिस मुखबिरी के शक में मार दिया। ताबड़तोड नक्सल हत्याओं से पुलिस पर स्वाभाविक दबाव बढ़ा है। फिलहाल भाजपा नेता को सुरक्षा देकर पुलिस ने राजनीतिक दलों को राहत दी है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news