राजनांदगांव

डड़सेना समाज ने मनाया जन्मोत्सव
02-Feb-2021 4:17 PM
डड़सेना समाज ने मनाया जन्मोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 फरवरी।
स्थानीय जयस्तंभ चौक कलारपारा में सिन्हा डड़सेना समाज द्वारा कलार जाति की कुलदेवी माता बहादुर कलारिन का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष रोशनी सिन्हा व अध्यक्षता पार्षद शरद सिन्हा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहिनी सिन्हा, डॉ. घनश्याम सिन्हा और अधिवक्ता हरी सिन्हा उपस्थित थे। कार्यक्रम में पूसालाल सिन्हा, नरसिंह घासीराम सिन्हा, शिवबालक सिन्हा, राम सिन्हा, परमानंद सिन्हा, तरुण सिंह, राजेश सिन्हा, गजेंद्र सिंह, मनोज सिन्हा, जयराम सिन्हा, कन्हैया सिन्हा, शमा सिन्हा, संतोषी सिन्हा, मंजू सिंह, लता सिन्हा, देवकीबाई सिन्हा, कमलेशबाई, लक्ष्मीबाई सिन्हा, शारदा सिन्हा, कुसुम सिन्हा समेत अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन विष्णु सिन्हा और मंच संचालन रमेश सोनवानी ने किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news