राजनांदगांव
संकलन अभियान में नगरवासियों का मिल रहा सहयोग
02-Feb-2021 4:21 PM
![संकलन अभियान में नगरवासियों का मिल रहा सहयोग संकलन अभियान में नगरवासियों का मिल रहा सहयोग](https://dailychhattisgarh.com/2020/chhattisgarh_article/1612263088jn__2.jpg)
राजनांदगांव, 2 फरवरी। श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संकलन अभियान में नगरवासियों से भरपूर सहयोग मिल रहा है। प्रचार-प्रचार प्रमुख कमल सोनी ने बताया कि अीिायान में रिद्धी-सिद्धी फेस 2 के अध्यक्ष शंकर ज्ञानचंदानी द्वारा 5 हजार रुपए समर्पण राशि प्रदान की गई है। इसी रिद्धी-सिद्धी फेस 1 अध्यक्ष कप्तान मिश्रा द्वारा 2500, रिद्धी-सिद्धी फेस 2 के लोकेश साहू द्वारा 2100, मनोहरलाल साहू द्वारा 1100, सीएल चंद्राकर द्वारा 1100, शैलेन्द्र शर्मा द्वारा 2100 रुपए दिया गया। इस दौरान नगर प्रचार-प्रसार प्रमुख कमल सोनी, संयोजक अरुण राव, गजेंद्र बक्शी एवं अखिलेश गुप्ता उपस्थित थे।