राजनांदगांव

रामदूतों का शहरवासियों ने किया स्वागत
02-Feb-2021 4:22 PM
रामदूतों का शहरवासियों ने किया स्वागत

राजनांदगांव, 2 फरवरी। रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि संकलन के लिए गत दिनों समर्पण अभियान चलाया गया।  शहर में लगभग 1100 कार्यकर्ताओं ने सुबह घर-घर समर्पण कराने पहुंचे। इस दौरान पूर्व सांसद अभिषेक सिंह भी शहर के भराकापारा, रामधीन मार्ग, नंदई, हीरामोती लाइन, ओसवाल लाइन, सदर बाजार, बसंतपुर, भवानी नगर, लालबाग, वर्धमान नगर, हाउसिंग बोर्ड, सृष्टि कालोनी, बल्देवबाग, कौरिनभाठा समेत अन्य क्षेत्र में संपर्क कर समर्पण राशि के लिए शहरवासियों से अनुरोध किया। भरकापारा में समरित परिवार एवं वार्डवासियों ने पूर्व सांसद श्री सिंह एवं रामदूतों का सम्मान कर समर्पण राशि प्रदान की। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में भी लोगों ने स्वागत करते समर्पण राशि भेंट की। इस दौरान जिला संचालक विष्णु साव, संतोष अग्रवाल, तरूण लहरवानी, अतुल रायजादा, किशुन यदु, योगेश बागड़ी, सौरभ कोठारी, राजेश श्यामकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राजनांदगांव। पूर्व मुख्यमंत्री व शहर विधायक डॉ. रमन सिंह ने गत दिनों अपने शहर प्रवास के दौरान रामदूत बनकर रामभक्तों को घर जाकर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि ग्रहण की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news