बलौदा बाजार

बलौदाबाजार में 66 लाख 94 हजार क्विंटल धान की रिकार्ड खरीदी
03-Feb-2021 5:02 PM
बलौदाबाजार में 66 लाख 94 हजार क्विंटल धान की रिकार्ड खरीदी

पिछले साल के मुकाबले में 10 हजार 923 किसानों ने ज्यादा धान बेचे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 3 फरवरी।
जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान की रिकार्ड खरीदी की गई है।अनुमानित लक्ष्य के विरूद्ध अधिक धान की खरीदी की गई है। वहीं पिछले साल की तुलना में 10 हजार 923 किसानों ने अधिक धान बेचे हैं।कलेक्टर सुनील कुमार जैन के मार्गदर्शन में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समुचित इंतजाम किये गए थे। 

प्रत्येक केन्द्रों में नोडल अधिकारी की नियुक्ति साथ ही अवैध धान परिवहन और विक्रय पर कड़ी नजर रखी गई थी। खाद्य अधिकारी श्री चित्रसेन ध्रुव ने बताया कि जिले में इस खरीफ सीजन में पंजीकृत 1 लाख 65 हजार 294 कृषकों में से 1 लाख 61 हजार 221 किसानों से 66लाख 94 हजार 44 क्विंटल धान का रिकार्ड उपार्जन किया जा चुका है। जबकि गतवर्ष समर्थन मूल्य पर 1 लाख 50 हजार 298  किसान से 64 लाख 99 हजार 43 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया था। 

इस प्रकार गतवर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक कृषकों से धान का उपार्जन किया जा चुका है। वहीं गतवर्ष की तुलना में 1लाख 95 हजार 1 क्विंटल अधिक धान की खरीदी की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में विक्रय किये गये धान का कुल मूल्य  लगभग 1673 करोड़ 51लाख रूपये है तथा किसानों को 1251 करोड़ 21 लाख 97 हजार 432 रूपये का शुद्ध भुगतान किया जा चुका है। जबकि गतवर्ष 1180 करोड़ 55 लाख 11 हजार 479 रूपये का शुद्ध भुगतान किया गया था। इस तरह इस वर्ष 70 करोड़ 66 लाख 85 हजार 953 रूपये  राशि का अधिक भुगतान किया गया है। गौरतलब है कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु जिले में कुल 1 लाख 87 हजार 563.21 हेक्टेयर धान के रकबे का पंजीयन किया गया था।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news