राजनांदगांव

चेम्बर चुनाव के लिए जय व्यापार पैनल के प्रत्याशियों की घोषणा
04-Feb-2021 4:07 PM
चेम्बर चुनाव के लिए जय व्यापार पैनल के प्रत्याशियों की घोषणा

प्रदेश उपाध्यक्ष के लिए अनिल और प्रदेश मंत्री के लिए राजा के नाम की सहमति

छत्तीसगढ़ चेंबर चुनाव की तैयारी जोरों पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 फरवरी।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज रायपुर का चुनाव आगामी 14 मार्च को राजनांदगांव इकाई के लिए होना तय हुआ है। इस संबंध में नगर के गणमान्य व्यापारियों की एक बैठक होटल अवाना में आहुत की गई। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्याशी के लिए अनिल बरडिय़ा एवं प्रदेश मंत्री प्रत्याशी के लिए राजा माखीजा के नामों की घोषणा की गई।

जय व्यापार पैनल राजनांदगांव प्रवक्ता रेखचंद जैन ने बताया कि उक्त बैठक में रायपुर से प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमर पारवानी के साथ विक्रम सिंहदेव, मंगेलाल मालू एवं राम मंधान उपस्थित थे। बैठक में चुनाव को यज्ञ के रूप में मनाने विचार किया गया। जिसमें जिले के चेंबर के सभी सम्मानित सदस्यों से आहुति देने का आह्वान किया जाएगा। जय व्यापार पैनल जिले के व्यापारियों को समय-समय पर होने वाली समस्याओं का निवारण करने हेतु कृत संकल्पित रहेाग। अनिल बरडिय़ा व्यापारियों के बीच में जाना पहचाना नाम है और विगत कई वर्षों से राजनांदगांव जिला सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर आसीन हैं और निकट भविष्य में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष पद को भी सुशोभित करेंगे। ऐसे निष्ठावान नेतृत्व को जिले से प्रदेश उपाध्यक्ष के लिए चुना जाना अपने आप में गौरव एवं सम्मान की बात है। प्रदेश महामंत्री पद के प्रत्याशी राजा माखीजा विभिन्न सामाजिक धार्मिक संस्थाओं में विगत कई वर्षों से सक्रिय हैं। वे लायंस क्लब ऑफ  राजनांदगांव सिटी व विश्व सिंधी सेवा संगम की प्रदेश इकाई के वर्तमान में अध्यक्ष भी हैं। उनके नेतृत्व में लायंस क्लब ऑफ  राजनांदगांव सिटी में विगत कई वर्षों से रास गरबा का कार्यक्रम भव्यता व सफलता के साथ संचालित कर रहे हैं। उन्होंने सदैव ही अपने पद के साथ न्याय ही किया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news