दुर्ग

कलश यात्रा के साथ आदर्श ग्राम जन्मोत्सव शुरू
06-Feb-2021 6:21 PM
कलश यात्रा के साथ आदर्श ग्राम जन्मोत्सव शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 6 फरवरी।
दुर्ग समीपस्थ ग्राम हनोदा में 4 से 10 फरवरी श्रीमद भागवत महापुराण एवं 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं 11 फरवरी को ग्राम के सातवे आदर्श ग्राम जन्मोत्सव के आयोजन का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। 
गौरतलब है कि ग्राम हनोदा पूरे भारत का प्रथम गांव है जो अपने गांव का जन्मदिन मनाता है।इस वर्ष यह आयोजन और भी बढ़ा हो गया है जिसमे मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह के अंतर्गत 10जोड़ो का विवाह सम्पन्न होने के साथ-साथ शास.हाई स्कूल का लोकार्पण भी उसी मंच पर होना है।

कार्यक्रम में पूर्व केबिनेट मंत्री रामशिला साहू ने कहा कि ग्राम हनोदा के गायत्री परिवार द्वारा पिछले कई वर्षों से ग्राम में स्वच्छता अभियान, हरित सरोवर,नशामुक्ति अभियान व कुरुति उन्मूलन कार्यक्रम के जरिये ग्राम को आदर्श बनाने की परिकल्पना को पूरा कर रहे है,इस हेतु वे गायत्री परिवार व युवा संगठन का हर सम्भव मदद करेंगी।

भागवताचार्य आचार्य हेमन्त व्यास महाराज ने नशामुक्ति अभियान को ग्राम विकास का मुख्य बिंदु बताया। कहा नशे से दूर ग्रामीण ही आदर्श समाज का निर्माण कर सकते हैं।अगर हम खुद को सुधार ले तो तो हमारा परिवार, हमारा समाज और हमारा राष्ट्र अपने आप सुधर जाएगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में पूर्व विधायक दया राम साहू,ग्राम के सरपंच श्री तेजराम चंदेल,पुर्व सरपंच श्री मोहन लाल साहू,बिसाहू पटेल, गोवर्धन साहू,बसंत साहू,राजकुमार साहू,विष्णु फुटान,अजय चंद्राकर,हीरालाल चंद्राकर,पंचराम कुंभकार,देवी प्रसाद साहू,युवा संगठन के अध्यक्ष प्रकाश पटेल,भूपेंद्र,खिलेश रोशन रूपराम भेषराम पटेल आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news