दुर्ग
![6 रिक्त दुकानों में निगम ने लगाया ताला 6 रिक्त दुकानों में निगम ने लगाया ताला](https://dailychhattisgarh.com/2020/chhattisgarh_article/16129545440_durg_photo-4.jpg)
दुर्ग, 10 फरवरी। निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार मंगलवार को बाजार विभाग द्वारा बोरसी हाट बाजार में रिक्त 6 दुकानों में निगम ने अपना ताला लगाकर सील किया। इन दुकानों में अवैध रूप से कब्जा किये जाने की शिकायत जिला कलेक्टर के समक्ष की गई थी। कलेक्टर द्वारा शिकायत का निराकरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा बोरसी चौक के पास बोरसी हाट बाजार का निर्माण किया गया है। हाट बाजार में चबूतरा और पक्का शटर दुकानों को आबंटित किया गया है। जिसमें से दुकान क्र. 8, 16, 24, 56, 74 और 61 में अवैध रुप से अज्ञात लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा था। इसमें से एक दुकान में एक पागल व्यक्ति रहने लगा था। निगम राजस्व विभाग के निशांत यादव, चंदन मनहरे एवं उनकी टीम ने पागल के सामान को खाली कराकर पूरे 6 दुकानों में निगम का ताला लगाकर सील कर दिया गया। बताया गया कि सभी 6 दुकानें अभी रिक्त थी, आबंटित नहीं हुआ था।