दुर्ग

निगम ने वसूला सवा 2 लाख टैक्स
10-Feb-2021 4:30 PM
निगम ने वसूला सवा 2 लाख टैक्स

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 फरवरी।
नगर निगम अधिनियम की धारा के तहत वारंट नोटिस जारी होने के बाद वारंट नोटिस लेकर पहुंचे निगम की टीम को पांच करदाताओं ने अपना बकाया संपत्तिकर मौके पर ही जमा कराये। निगम की टीम ने कल वारंट नोटिस के आधार पर कुल राशि 2,26,641 रुपये टैक्स की वसूली की है। प्रभारी बाजार अधिकारी नारायण सिंग यादव, सहा. राजस्व निरीक्षक निर्मल चंद्राकर, संजय सोनकर, शशिकांत यादव, चैतराम यादव और स्पैरो कंपनी के कर्मचारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि निगम का राजस्व वसूल करने वाले स्पैरो सॉफ टेक कंपनी द्वारा निगम क्षेत्र के 150 से अधिक बड़े बकायादारों की सूची राजस्व विभाग को सौंपा था। जिस पर निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा नियमानुसार वारंट नोटिस जारी किया गया। उसके बाद भी बकायादारों ने बकाया टैक्स जमा नहीं कराया तब  आयुक्त के निर्देशानुसार 9 बकायादारों के घर निगम का दल अंतिम वारंट नोटिस लेकर पहुंचे। निगम की टीम पहुंचने पर करदाताओं में औद्योगिक नगर वार्ड 18 के भारत फ्रेब्रिकेशन ने 119616 रुपए, छग इंडस्ट्रीज के योगेन्द्र जैन ने 41226 रुपए, मनीष कोठारी (कोठारी सॉ मिल) ने 85000 रुपए, वार्ड 13 मोहन नगर के राजेन्द्र कुमार लाखे ने 70837 रुपए तथा वार्ड 21 के सुधा शुक्ला/राकेश चंद्र शुक्ला ने 29233 रुपए मौके पर नगद और चेक से जमा कराये. इस प्रकार से पांच करदाताओं ने 2,26,641 रुपये जमा कराये। 

प्रभारी बाजार अधिकारी ने बताया वारंट नोटिस के आधार पर बकाया टैक्स जमा नहीं करने की स्थिति में कुर्की की कार्रवाई प्रस्तावित किया जाता है। सभी बकायादारों को बकाया टैक्स जमा करने कई बार नोटिस जारी किया गया है। बावजूद बकाया टैक्स जमा करने में करदाताओं ने रुचि नहीं लिया। तब जाकर वारंट नोटिस जारी कर बकाया टैक्स की वसूली की गई। 10 फरवरी को वसूली दल मोहन नगर के किरण लाखे, वार्ड 21 के प्रेमराज जैन, वार्ड 14 के बुधलाल यादव, औद्योगिक नगर के प्रवीण कुमार जैन के यहां जाकर वारंट तामिल कर मौके पर बकाया टैक्स की वसूली करेंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news