बलौदा बाजार

कृषि कानून किसान विरोधी- हितेंद्र
10-Feb-2021 5:45 PM
कृषि कानून किसान विरोधी- हितेंद्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 10 फरवरी।
ब्लॉक कांग्रेस पार्टी सुहेला अध्यक्ष भुनेश्वर वर्मा के नेतृत्व में कृषि कानून के विरोध में मंगलवार को किसान सम्मेलन और प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र से आए हुए जनप्रतिनिधि किसान नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

बलौदाबाजार सुहेला ब्लाक कांग्रेस पार्टी सुहेला अध्यक्ष भुनेश्वर वर्मा के नेतृत्व में कृषि कानून के विरोध में मंगलवार को किसान सम्मेलन और प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र से आए हुए जनप्रतिनिधि किसान नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। किसान आयोग अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने सिर्फ और सिर्फ धोखा दिया है। देश में दो करोड़ लोग बेरोजगार हो गए। वहीं जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ने कहा कि कृषि कानून किसान विरोधी है।  हमें किसान हित में संगठित होना चाहिए। पूर्व विधायक जनक वर्मा ने कहा कि कृषि कानून से पूरी खेती निजीकरण हो जाएगी, वही ठेकेदारों के हम बनिहार बन जाएंगे। 

पंजाब हरियाणा के किसान समझ गए हैं इसीलिए वे 72 दिनों से लगातार आंदोलन में हैं। हमें भी उनका समर्थन करना चाहिए।
इस आयोजन में सभी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसी न किसी माध्यम से प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल करने के लिए नाना प्रकार की गलतफहमियां फैलाई जा रही है। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस हमेशा किसानों के हितैषी रही है और देश एवं प्रदेश को विकासशील बनाने में 70 सालों से अपनी सेवा दे रही है। किसान सम्मेलन कार्यक्रम में क्षेत्र से आए हुए किसानों एवं जनप्रतिनिधियों का शाल एवं दुपट्टा प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कुर्मी समाज केंद्रीय अध्यक्ष रामकुमार सिरमौर, डॉक्टर अयाज अहमद फारुकी, संदीप पांडे, राजा तिवारी, शकुंतला बाघमार, केके नायक, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, संतोष धर दीवान, संतोष चंद्राकर, मुनीराम वर्मा, उमा अनंत राम, सुधार जांगड़े, उमेश वर्मा, डिगेश्वर यदु, मुनीराम वर्मा, रामदेव यादव, नीता जायसवाल, पुष्पा सिन्हा, सुभाष मिश्रा, चंद्रशेखर साहू, विश्वनाथ द्विवेदी, राजू यादव सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं आसपास के किसान उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन ब्लाक अध्यक्ष भुवनेश्वर वर्मा ने किया और मंच संचालन हरीश वर्मा तथा तिमिर उपाध्याय द्वारा किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news