दुर्ग

कॉलेज में सडक़ सुरक्षा माह मनाया गया
14-Feb-2021 8:04 PM
 कॉलेज में सडक़ सुरक्षा माह मनाया गया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 14 फरवरी। भारती कॉलेज सभागृह में सडक़ सुरक्षा माह मनाया गया। सडक़ परिवहन एंव राजमार्ग मंत्रालय हर साल जनवरी के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह मनाते है लेकिन 2021 में सरकार ने राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा सप्ताह की जगह राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह मनाने का निर्णय किया है।

इस दौरान 18 जनवरी 2021 से 17 फरवरी 2021 के दौरान देश भर में राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा महीना मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस दुर्ग ने यातायात, नशा मुक्ति एंव साइबर क्राइम पर सारगर्भित जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीशनल एस. पी. श्री रोहित झा थे। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी.सी. परसाई द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।

यातायात सुरक्षा पर डी.एस.पी. श्री गुरजीत सिंह, नशा मुक्ति पर सी.एस.पी. श्री विवेक शुक्ला एवं साइबर क्राइम पर श्री गौरव तिवारी ने महत्वपूर्ण  जागरूकता की जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने बहुत ही प्रभावपूर्ण शैली में जागरूकता से संबधित जानकारी विद्यार्थियों एंव प्राध्यापकगणों को दी। कार्यक्रम का सचंालन डॉ. रौशनी वर्मा एंव डॉ. सृष्टि बलभद्र ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news