दुर्ग

फ्लावर शो का आनंद लेने राजेन्द्र पार्क में उमड़ी भीड़
15-Feb-2021 5:46 PM
फ्लावर शो का आनंद लेने राजेन्द्र पार्क में उमड़ी भीड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग
, 15 फरवरी। नगर निगम द्वारा राजेन्द्र पार्क में आयोजित फ्लावर शो में रविवार को जमकर खुशियां बिखरी। फ्लावर शो में जहां विभिन्न प्रजातियों के फूल, फल व बोनसाई पौधे आकर्षण का केन्द्र बना रहा, वहीं खुशबूदार व रंग बिरंगे फूलों ने माहौल को आनंदित बना दिया। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरुप तैयार किए गए शासन की कल्याणकारी योजनाओं की झांकियां लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती रही। इनमें फूलों से सजे शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, पौनी पसारी योजना, गोधन योजना की झांकियों ने लोगों को खासा प्रभावित किया। फ्लावर शो में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे व उनकी पत्नी रश्मि भूरे भी पहुंचे थे। निगम आयुक्त इंद्रजीत सिंह बर्मन ने मुख्यमंत्री की मंशानुरुप हस्तकला को प्रोत्साहन देने फ्लावर शो में स्वयं चाक से मिट्टी के दीये बनाए। इसके अलावा थनौद के मूर्तिकारों द्वारा कुछ समय में ही देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की हूबहू मूर्ति तैयार कर सबका दिल जीत लिया

फ्लावर शो में बच्चों के लिए भी खास इंतजाम किए गए थे। बच्चों ने ड्राइंग प्रतियोगिता में उत्साह के साथ हिस्सा लिया, वहीं विभिन्न स्कूलों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में बच्चों का मार्गदर्शन भी किया गया। फलों से बने मिकी माउस व अन्य मनोरंजन के साधनों का बच्चों ने जमकर लुफ्त उठाया। फ्लावर शो में गीत-संगीत की महफिल भी आकर्षण का केन्द्र बनी रही। फ्लावर शो प्रतियोगिता के परिणाम देर शाम घोषित किए गए। 

फ्लावर शो में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, आर.एन. वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू, पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा, पूर्व साडा अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर सहित एमआईसी प्रभारी, पार्षद व बड़ी संख्या में शहर के नागरिक शामिल हुए।  विधायक वोरा ने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही पर्यावरण का संरक्षण और उनके स्वास्थ्य के प्रति मनोरंजन के प्रति भी हमारा दायित्व बनता है। इस कार्य को महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में राजेंद्र पार्क में दूसरी बार किया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news