दुर्ग
संजय पनिका समाज अध्यक्ष अन्जुदास उपाध्यक्ष
16-Feb-2021 6:54 PM
![संजय पनिका समाज अध्यक्ष अन्जुदास उपाध्यक्ष संजय पनिका समाज अध्यक्ष अन्जुदास उपाध्यक्ष](https://dailychhattisgarh.com/2020/chhattisgarh_article/1613481899_1613305088G_LOGO-001.jpg)
दुर्ग, 16 फरवरी। नगर मानिकपुरी पनिका समाज कबीर कुटी हरनाबांधा में चुनाव 14 फरवरी को सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में समाज के लोगों ने चुनाव अधिकारी के रूप में कुबेर दास मानिकपुरी को नियुक्त किया।
उन्हीं की अध्यक्षता में अध्यक्ष पद संजय दास मानिकपुरी, उपाध्यक्ष अन्जुदास मानिकपुरी, सचिव धरमदास मानिकपुरी, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र दास मानिकपुरी, सहसचिव मुकेश दास एवं तामेश्वर दास को चुना गया। सांस्कृतिक प्रभारी धीरज दास मानिकपुरी, कबीर कुटी प्रभारी दीपक दास, सामाजिक प्रवक्ता ध्रुव दास मानिकपुरी, अंकेक्षक पद पर ज्ञान दास मानिकपुरी, मीडिया प्रभारी नवीन मानिकपुरी को बनाया गया। बैठक में सप्तम दास, मोहन दास, डी.डी. पनरिया, सी.डी. मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुए।