दुर्ग

रमन ने किया बारले का सम्मान
17-Feb-2021 4:45 PM
रमन ने किया बारले का सम्मान

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 17 फरवरी।
छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त पंथी नर्तक डॉ. आरएस बारले को पद्मश्री अलंकरण के लिए चयनित होने पर अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा सम्मान समारोह विगत दिनों आयोजित किया गया।

 डॉ. बारले व छग शासन द्वारा मिनीमाता सम्मान से सम्मानित अमृता बारले का भी सम्मान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नवीन मारकंडे, प्रदेश महामंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बेदराम जांगडे, भाजपा जिलाध्यक्ष राजनांदगांव मधुसूदन यादव, उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, लीलाराम भोजवानी, पवन मेश्राम, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा आदि उपस्थित थे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news