राजनांदगांव

जनमन पत्रिका का वितरण
23-Feb-2021 5:04 PM
जनमन पत्रिका  का वितरण

राजनांदगांव, 23 फरवरी। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से संबंधित पत्रिका जनमन के साथ संबल, युवा जोश और हुनर की झंकार, हम लाए किसानों को बचाने का कानून और किसान गाइड पुस्तिका को कलेक्टर टीके वर्मा को भेंट किया गया। इसके साथ ही कलेक्टोरेट परिसर में गांव से आए हुए किसानों, युवाओं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग में महिलाओं को पत्रिका का वितरण किया गया। 

किसान डागेश्वर जांगड़े, किशोर वर्मा,  संतोष कुमार कन्नौजे, लक्की साहू, वीरेन्द्र, भीखम जनमन पत्रिका प्राप्त कर इसका अवलोकन किया। किसानों ने कहा कि शासन की महत्वकांक्षी योजना की जानकारी के लिए यह पत्रिका लाभप्रद है। इससे योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर लाभ ले सकते हैं। जनमन पत्रिका प्राप्त कर महिलाओं ने कहा कि इसके माध्यम से शासन द्वारा महिलाओं के रोजगार के लिए बनाई हुई नीति की जानकारी मिली।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news