दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 मार्च। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा आगामी दिनों भारतीय जनता पार्टी की बूथ स्तर की संरचना करने दिशा निर्देश जारी किया गया है। इसी कड़ी में यह कार्य संपादन हेतु दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार तमेर के अध्यक्षता में हुई।
आयोजित बैठक में प्रमुख रुप से जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, अभियान प्रभारी संतोष सोनी व सह प्रभारी कांतिलाल जैन उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित भाजपा के मंडल अध्यक्षों एवं पूर्व मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों से बूथ की संरचना को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर सुझाव मांगे गए।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार तमेर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया है कि निर्धारित समय अवधि के अंदर यह कार्यक्रम संपादित करना है क्योंकि कार्यक्रम बहुत ही गंभीरता के साथ संपादित हो सके ताकि महत्वपूर्ण जानकारी निर्धारित नियमावली के अनुरूप प्रदेश नेतृत्व के पास पहुंच सके।
आगामी दिनों पार्टी संगठन के द्वारा अन्य कार्यक्रम भी आने हैं जो हम सभी को मिलकर संपादित करने हैं। बैठक में मंडल अध्यक्ष सतीश समर्थ, लुकेश बघेल, दीपक चोपड़ा, गिरेश साहू, जितेंद्र यादव, फत्ते लाल वर्मा, खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू, श्रवण देशमुख, राजा महोबिया, बलदेव निषाद, उपासना चंद्राकर, खिलावन वर्मा, विनायक नातू, गुलाब साहू, दिलीप वर्मा, संतोष मार्कंडेय, संजय सिंह, रोहित राजपूत, विजय ताम्रकार, संदीप जैन, प्रमोद जैन, वेद प्रकाश साहू, सोनू राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।