राजनांदगांव

निर्माणाधीन सडक़ का निरीक्षण
07-Mar-2021 4:08 PM
निर्माणाधीन सडक़ का निरीक्षण

राजनांदगांव, 07 मार्च।  कलेक्टर टीके वर्मा ने खेरागढ़ से ग्राम देवरी मार्ग तथा खमरिया से हीरावाही तक निर्माणाधीन सडक़ का शनिवार को निरीक्षण किया। खैरागढ़ से ग्राम देवरी के सडक़ का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। इसके लिए 10 करोड़ 24 लाख 43 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

खैरागढ़ से देवरी के बीच 13.20 किमी लंबी सडक़ का निर्माण किया जा रहा है। सडक़ बनने से ग्राम देवरी, मुस्का, सर्रागोंनिया, आमदानी के गांवों को आवागमन में सुविधा होगी। वहीं ग्राम खमरिया से हीरावाही तक सडक़ का निर्माण 2 करोड़ 48 लाख रूपए की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसकी लंबाई 2.5 किमी है। कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ सडक़ निर्माण करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि सडक़ के दोनों तरफ खेत और गढ्ढे है। बारिश के दिनों में पानी भरने की संभावना होती है। 

उन स्थानों पर सडक़ को अधिक ऊंचा बनाने कहा। जिससे वहां पानी का जमाव न हो सके। उन्होंने कहा कि सडक़ का निर्माण निर्धारित समय में पूरा किया जाए। बारिश के पहले निर्माण कार्य पूरा होने से लोगों के आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने वहां कार्य कर रहे श्रमिकों से बातचीत की। श्रमिकों ने बताया कि वे महाराष्ट्र गोंदिया से कार्य करने आए हुए हैं। इस अवसर पर एसडीएम खैरागढ़ निष्ठा पांडेय तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग उप संभाग खैरागढ़ ऋतु खरे, तहसीलदार प्रीतम साहू, उप अभियंता अंकित कुमार पटोदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news