दुर्ग

देश और प्रदेश में महिलाओं ने किया जिला व शहर का नाम रौशन- महापौर
09-Mar-2021 6:14 PM
देश और प्रदेश में महिलाओं ने किया जिला व शहर का नाम रौशन- महापौर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 मार्च।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने आदित्य नगर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे मंगल भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निगम दुर्ग क्षेत्र में सामाजिक, शिक्षा एवं सरकारी क्षेत्रों, खेल क्षेत्र में नाम रौशन करने वाले 50 महिलाओं को मेमोन्टों और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया। 

श्री बाकलीवाल ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ी हैं। वे समाज में अन्य महिलाओं को प्रेरणा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उन महिला बहनों ने प्रदेश और देश में अपने जिला और शहर का नाम रौशन किया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 50 महिलाओं का सम्मान किया गया। इससे महिलाओं, बालिकाओं में विकास की भावना जागृत होती है। 

इस मौके पर सभापति राजेश यादव, आयुक्त हरेश मंडावी, महिला एवं बाल विकास प्रभारी जमुना साहू, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, तुलसी साहू जिला कांग्रेस कमेटी उपस्थित थे।  
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news