दुर्ग

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर 139
10-Mar-2021 5:14 PM
रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर 139

यात्री हेल्प लाइन नम्बर 139 पर कभी भी ले सकते हैं सहायता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 मार्च।
यात्री सहायता एवं शिकायत निवारण प्रणाली को सरल बनाने हेतु एक रेल, एक हेल्पलाइन नंबर की सुविधा प्रदान की गई है। यात्री हेल्पलाइन नंबर 139 में काल कर सभी प्रकार के समस्याओं का निदान पा सकते हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु हेल्पलाईन नम्बरों की सुविधा प्रदान की गई है। यात्रियों की शिकायतों के निवारण हेतु शिकायतों के प्रकार के अनुसार विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर जारी किये गये थे। अब डिजिटल पहलों के अनुरूप रेलवे सहायता एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल करते हुए रेल यात्रियों की शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु रेलमदद हेल्पलाईन नं. 139 एवं रेलमदद वेबसाइड/एप के माध्यम से यात्रियों की हर प्रकार की सहायता तथा उनकी शिकायतों का त्वरित निवारण किया  जा रहा है। रेलवे प्रशासन द्वारा सभी प्रकार के रेलवे हेल्पलाइन नंबरों को रेलमदद हेल्पलाईन नं. 139 में समाहित कर दी गई है, जिससे यात्रियों को अलग-अलग प्रकार के सहायता एवं समस्या के निवारण हेतु अलग-अलग हेल्पलाईन नंबरों में काल करने की आवश्यकता नहीं होगी। केवल रेलमदद हेल्पलाईन नं. 139 एवं रेलमदद वेबसाइड/एप के माध्यम से ही यात्रियों की सभी प्रकार की सहायता तथा आवश्यक जानकारियां मिलेगी तथा उनके शिकायतों का त्वरित निवारण होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news