दन्तेवाड़ा

आज की महिलाएं हर मामले में आत्मनिर्भर- पूजा
12-Mar-2021 9:51 AM
 आज की महिलाएं हर मामले  में आत्मनिर्भर- पूजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 10 मार्च।
जिला पुलिस दंतेवाड़ा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा जागरूकता विषय पर सात दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत  मंगलवार को पालिका बस स्टैंड परिसर में ‘‘अभिव्यक्ति’’ कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तेजस्वनी महिला समिति की अध्यक्ष सुमन प्रजापति व विशेष अतिथि पालिका अध्यक्ष पूजा साव थीं।

 इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयेाजित किए गए। इसके अलावा संस्था प्रमुखो द्वारा महिलाओं के अधिकारों एवं सुरक्षा की जानकारी दी गई एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। पालिकाध्यक्ष पूजा साव ने बधाई देते हुए कविता के माध्यम से नारी शक्ति पर जोर दिया। श्रीमती साव ने अंतरराष्ट्रीय महिला मनाने के कारण और किस तरह इस दिवस को मनाने की शुरूआत इस पर विस्तार से बताया। आज की महिलाएं हर मामले में आत्मनिर्भर हैं व पुरूषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम भी है।

महिला पुलिस द्वारा सुमन प्रजापति का सम्मान करते हुए स्मृति चिंह भेंट किया गया। संगीत शिक्षक निलिमा कर्मकार एवं अपोलो अस्पताल की स्वास्थ्य कर्मी गौरी शुक्ला के द्वारा शानदार गीत प्रस्तुत किया गया। दोनों ने ही अपनी मधुर संगीत से मन मोहा। ग्राम पंचायत धुरली की सरपंच सुखमति कुंजाम, शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की नर्स संध्या पात्रो एवं बचेली की किरण भदौरिया को महिला सशक्तिरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। दंतेवाड़ा महिला पुलिस कर्मी कामिनी धु्रव के द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

इस दौरान पार्वती परिहार उर्मिला साहू, मनीषा ठाकुर, कल्पना भंडारी, आशा सिंह, पुष्पा भट्ट एवं अन्य महिला पुलिस कर्मी सहित महिलाएं उपस्थित रहीं। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news