राजनांदगांव

महाशिवरात्रि पर निकाली शोभायात्रा
12-Mar-2021 4:55 PM
महाशिवरात्रि पर निकाली शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 मार्च।
छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी समाज शहर परिक्षेत्र द्वारा गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व पर शंकर भगवान की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बोल बम के नारे गूंजते रहे। 
झेरिया धोबी समाज शहर परिक्षेत्र द्वारा बांसपाई पर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शहर के मुख्य मार्गों से होकर शोभायात्रा निकाली गयी। झांकी और भगवान शंकर की मूर्ति पर लोगों ने जगह-जगह पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा का समापन बांसपाई पारा स्थित सामाजिक मांगलिक भवन में सामाजिक एवं श्रद्धालुओं को भोजन एवं प्रसाद वितरण के बाद किया गया।

शोभायात्रा में  शहर अध्यक्ष रेखालाल रजक, शहर कोषाध्यक्ष संतोष रजक, शहर उपाध्यक्ष महेंद्र रजक, युवा अध्यक्ष मंगल रजक, महिला अध्यक्ष आशा रजक, गोपी रजक, लोकेश रजक, दीपक रजक, शशीकांत रजक, मुकेश निर्मलकर, राजू रजक, योगेश निर्मलकर, शत्रुघन रजक, अविनाश रजक, शिव रजक, अर्जुन रजक, सौरभ निर्मलकर, दिलीप निर्मलकर, ललित रजक, किरण सोनटिया, उषा रजक, बुधिया, मीना, सुभद्रा, सोम रजक, विनोद रजक, सत्यम रजक, राहुल रजक, राज रजक, छाया निर्मलकर समेत अन्य लोग मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news