दुर्ग

शिवनाथ नदी तट पर लगा मेला, हजारों ने लगाई डुबकी
12-Mar-2021 6:31 PM
शिवनाथ नदी तट पर लगा मेला, हजारों ने लगाई डुबकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 मार्च।
शिवनाथ नदी के महमरा तट पर महाशिवरात्रि पर विशाल मेला का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी, जो शिवनाथ में डुबकी लगाने के बाद पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। निगम द्वारा यहां बर्फ  के शिवलिंग का निर्माण किया गया था, जिसके दर्शन के लिए भीड़ दिनभर उपस्थित रही। शाम को महाआरती के साथ ही पर्व का समापन किया गया।

आनंद सरोवर बघेरा में महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बघेरा स्थित आनंद सरोवर में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मानसी गुलाटी उपस्थित थीं। ब्रह्माकुमारीज दुर्ग की संचालिका ब्रह्माकुमारी रीटा बहन ने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य को बताया। तीन बेलपत्र शिव में चढ़ाने का अर्थ स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि परमात्मा शिव स्वयं निराकार है जिनका स्वयं देह नहीं है वे सृष्टि में तीन देवताओं ब्रह्मा, विष्णु, महेश द्वारा सृष्टि का कार्य कराते हैं। भगवान शिव में अक, धतुरा रूपी जहरीला फल अर्पित करते हैं उसका रहस्य है कि अपने जीवन में व्याप्त विकार काम, क्रोध, मोह, लोभ, अहंकार व बुराईयों को परमात्मा में अर्पण करना जिससे जीवन सुखमय बन जायेगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news