राजनांदगांव

नीलू ने बोरसोला विस में सम्हाला मोर्चा
13-Mar-2021 3:57 PM
नीलू ने बोरसोला विस में सम्हाला मोर्चा

राजनांदगांव, 13 मार्च। असम में चुनावी सरगर्मी तेज होने लगी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता जी-तोड़ मेहनत करने लगे हैं। इस बार असम में भगवा परचम लहराना लगभग तय माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ से भाजपा के दिग्गज नेता असम चुनाव के लिए कूच कर गए हैं। 

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नीलू शर्मा को बोरसोला विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है, जहां शुक्रवार को उन्होंने विभिन्न सभाओं को संबोधित किया और अपनी भाषण कला से आम मतदाताओं को भाजपा प्रत्याशी गणेश लिम्बू के पक्ष में समर्थन मांगा। साथ ही भाजपा सरकार बनाने की अपील की।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news