राजनांदगांव

महाशिवरात्रि पर चोडऱाधाम में 3 दिनी मेला
13-Mar-2021 4:05 PM
महाशिवरात्रि पर चोडऱाधाम में 3 दिनी मेला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 13 मार्च।
महाशिवरात्रि पर्व पर नगर के नजदीकी ग्राम जंगलपुर स्थित चोडऱाधाम में गुरुवार से शनिवार तक तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर्व पर मेला में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने सुबह से ही मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। दिनभर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। वहीं दिनभर भगवान भोलेनाथ के जयकारे भक्तों ने लगाए। 

मिली जानकारी के अनुसार प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि अवसर पर यहां शिव भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इस वर्ष भी जय डोंगेश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा मेला का आयोजन किया गया है। समिति अध्यक्ष आनंद पटेल ने बताया कि मेले के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति ली गई है। उन्होंने बताया कि रात्रि में स्थानीय रामायण मंडलियों द्वारा रामायण पाठ किया जाएगा।  ज्ञात हो कि यहां डोंगेश्वर महादेव की शिवलिंग है, जिस पर नंदी के मुख से निरंतर जलधारा प्रवाहित होती रहती है। यहां कई गुफा भी है। साथ ही ऊंचे-ऊंचे पहाड़ भी हैं, जो लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र है। इस मेले को देखने प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। तीन दिन तक भीड़ का माहौल बना रहता है। चोडऱाधाम बरसों से आस्था का केंद्र बना हुआ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news