राजनांदगांव

32 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
13-Mar-2021 5:36 PM
32 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

गाजे-बाजे के साथ बारातियों का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 मार्च।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 11 मार्च को एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव शहरी परियोजना, राजनांदगांव ग्रामीण-1, राजनांदगांव-2, खैरागढ़, डोंगरगढ़ तथा छुईखदान द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम सलोनी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल तथा अध्यक्षता सरपंच रतन यादव ने की। विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनंादगांव प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत राजनंादगांव रोहित चन्द्राकर, विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत राजनंादगांव चंद्रेश वर्मा, सभापति महिला एवं बाल कल्याण समिति राजनंादगांव खिलेश्वरी साहू, सभापति जनपद पंचायत राजनंादगांव ओमप्रकाश साहू, सदस्य जनपद पंचायत राजनंादगांव  हंसा सिन्हा तथा सरपंच एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम के तहत एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना (शहरी) के 8 जोड़े, राजनंादगांव ग्रामीण-1 परियोजना के 14 जोड़े, राजनंादगांव ग्रामीण -2 परियोजना के 4 जोड़े, डोंगरगढ़ परियोजना के 1 जोड़े, छुईखदान परियोजना के 1 जोड़े तथा खैरागढ़ परियोजना के 4 जोड़े शामिल हुए। इस प्रकार हिन्दू रीति रिवाजों के तहत कुल 30 जोड़े एवं बौद्ध एवं मुस्लिम परंपरा के तहत 1-1 जोड़ों की शादी हुई।

वैवाहिक कार्यक्रम में वर एवं वधु को अलग-अलग स्थान में रूकने की व्यवस्था की गई थी। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, पर्यवेक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा बाजे-गाजे के साथ नृत्य करते बारात सामुदायिक भवन से निकाली गई। बारात का स्वागत हर्षोउल्लास के साथ करते वर पक्ष का प्रतिनिधित्व जनप्रतिनिधियों तथा वधु पक्ष का प्रतिनिधित्व महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारीगणों द्वारा नारियल भेंट करते समधी भेंट कर स्वागत किया गया।

डोंगरगढ़ विधायक श्री बघेल ने 32 जोड़ों को पंडाल में पहुंच कर प्रत्येक वेदी में वर-वधु को बधाई देते भेंट स्वरूप एक-एक हजार का चेक प्रदान किया। विभाग द्वारा वर-वधु को शादी का जोड़ा सहित श्रृंगार सामाग्री में चांदी का मंगलसूत्र, एक जोड़ी बिछिया तथा उपहार सामग्री-स्टील के बर्तन, पंखा आदि प्रदान किया गया। वर-वधु को मुख्य अतिथि द्वारा उनके नव दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गई तथा जीवन में शांति एवं सामंजस्यपूर्ण जीवन के लिए संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में रीना ठाकुर, प्रीतराम खुटेल, नीरू सिंह तथा सभी पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन चंद्रकिशोर लाडे द्वारा किया गया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news