राजनांदगांव
कांग्रेसियों ने किया मंत्री अनिला का स्वागत
14-Mar-2021 6:23 PM
राजनांदगांव, 14 मार्च। पद्मश्री गोविंदराम आडिटोरियम के सामने शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन में गत दिनों महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा का स्वागत शहर कांग्रेस एवं दक्षिण ब्लॉक के कांग्रेसियों ने किया। इस दौरान हरिनारायण धकेता, हनी ग्रेवाल, अमित चंद्रवंशी, नरेश शर्मा, योगेन्द्र प्रताप सिंह, अब्बास खान, अनीष जैन, सुरेन्द्र गजभिये, पोषण साहू, राजेश चौहान, प्रमोद बागड़ी समेत अन्य कांग्रेसी शामिल थे।