राजनांदगांव

सांस्कृतिक कार्यक्रम-वैचारिक उद्बोधन
14-Mar-2021 7:43 PM
सांस्कृतिक कार्यक्रम-वैचारिक उद्बोधन

राजनांदगांव, 14 मार्च। डॉ. आंबेडकर सांस्कृतिक भवन सिविल लाइन राजनांदगांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वैचारिक उद्बोधन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर हेमा देशमुख, विशिष्ट अतिथि डोंगरगांव  विधायक दलेश्वर साहू की पत्नी जयश्री साहू, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी नेहायती मिश्रा, डॉ. सुजाता वासनिक, संपा दत्ता तथा शैलेन्द्र मेश्राम उपस्थित थे। इस दौरान वक्ताओं ने सावित्री फुले, फातिमा शेख एवं रमा आई के संघर्षों को याद किया। मंच संचालन पुष्प लता गणवीर ने किया। उक्त जानकारी बौद्ध कल्याण समिति महिला विंग की अध्यक्ष पायल मेश्राम ने दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news