दुर्ग

निजीकरण के खिलाफ बैंकों की हड़ताल
16-Mar-2021 7:02 PM
  निजीकरण के खिलाफ बैंकों की हड़ताल

   बीएसएनएल कर्मियों का समर्थन   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 16 मार्च। बैंक कर्मियों के 2 दिवसीय हड़ताल के समर्थन में बीएसएनएल कर्मचारियों ने भोजन अवकाश में जोरदार नारेबाजी/प्रदर्शन किए हैं।

आर एस भट्ट ने प्रदर्शनकारी साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में आर्थिक असमानता बहुत अधिक है। देश की 95 फीसदी आबादी सरकार की आर्थिक नीतियों में जीवनयापन करती है। देश का सार्वजनिक उपक्रम आम नागरिकों सामाजिक एवं आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सहायक है। सार्वजनिक उपक्रमों की उपस्थिति में ही देश के पिछड़े वर्ग के लोगों के जीवनस्तर में सुधार संभव है। पीएसयू को निजी हाथों में सौंपने से आर्थिक असमानता विकराल होने वाली है। निजी कंपनी केवल मुनाफा कमाने के लिए काम करते हैं। पूर्ववर्ती सरकारों ने देश की सामाजिक स्थितियों का गहन अध्ययन कर निजी कंपनियों का अधिग्रहण कर सार्वजनिक उपक्रमों की स्थापना की है। वर्तमान में बिना सोच विचार के देश के बहुमूल्य संस्थाओं को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय कर लिया है जिसका घातक दुष्परिणाम देश की जनता को भोगना पड़ेगा।

बैंकों की निजीकरण के खिलाफ  15-16 मार्च को चल रही हड़ताल तथा 17-18 मार्च को बीमा कर्मचारियों की हड़ताल के साथ पूरी एकजुटता प्रगट किया गया। आंदोलन में डी.के. सिंह, पी.के. वर्मा, महेश बोरकर,  कोमल सिंह, अनिता दुबे, चन्द्रिका, रामेश्वरी, अमिता चंद्राकर, लता नन्दनवार आदि शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news