दन्तेवाड़ा

भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री और बस्तर सांसद का पुतला
17-Mar-2021 8:50 PM
 भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री  और बस्तर सांसद का पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 17 मार्च। भाजयुमो व भाजपा शहर मंडल के संयुक्त नेतृत्व में 17 मार्च को स्थानीय बस स्टैंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बस्तर सांसद दीपक बैज का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन से पूर्व स्थानीय अटल सदन भाजपा कार्यालय से बड़ी संख्या में रैली की शक्ल में भाजपाई भूपेश बघेल मुर्दाबाद के नारे लगाते बस स्टैंड में एकत्रित हुए।

स्व.बलीराम कश्यप मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल का नाम बदलने के निर्णय की निंदा करते हुए भाजपाईयों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त पाटन विधानसभा क्षेत्र के बठेना में दलित परिवार के 5 व्यक्तियों की मौत के विरोध में पुतला दहन किया गया। स्व. बलिराम कश्यप अमर रहे के नारे लगाते भाजपाइयों ने कांग्रेसियों से नाम बदलने की छोटी राजनीति से ऊपर उठने की नसीहत देते प्रदेश के विकास में योगदान देने की बात कही।

पुतला दहन कार्यक्रम में जिले के सभी दस मंडलों बड़ेराजपुर, माकडी, केशकाल, फरसगांव, मर्दापाल, बीजापुर, उत्तर एवम दक्षिण कोण्डागांव में आयोजित हुआ। जहां मंडल अध्यक्षों ने अपने अपने मंडल में प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज किया। इस दौरान कोण्डागांव शहर मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतू उसेण्डी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र सुराना, मीडिया प्रभारी रौनक दीवान, संतोष मरकाम, कुलवंत सिंह, अशोक ब्रह्म, सुनील कोर्राम, संजू गहलोत, जय हिंद ठाकुर, विमान हलदार, नागेश देवांगन, गामा जयसवाल, योगेश नेताम, रौनक पटेल, पोल्टू चौधरी, बंटी नाग व अन्य मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news