दुर्ग

श्रीराम जन्मोत्सव समिति की युवा शाखा कार्यकारिणी घोषित
20-Mar-2021 4:13 PM
श्रीराम जन्मोत्सव समिति की युवा शाखा कार्यकारिणी घोषित

प्रदीप, दिलीप, कुलेश्वर जिला महामंत्री बने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 20 मार्च।
श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई की युवा शाखा की कार्यकारिणी की घोषणा आज शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय द्वारा की गई। श्री पाण्डेय की कार्यकारिणी में जिला महामंत्री पद पर दिलीप केशरवानी, प्रदीप गुप्ता, कुलेश्वर प्रसाद को नियुक्त किया है। इसी तरह मिलिन चन्द्राकर, रेहान अहमद, धर्मेन्द्र सिंह एवं नितेश सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

जिला मंत्री का दायित्व रोहन सिंह, लोही दास, जोनाथन जोना, जीत शर्मा, ध्रुव पाण्डेय, मुकेश पाण्डेय, शंकर केडिया, लोकेश राव, लेखराज सिंह (हेप्पी) एवं सूरज भान को सौंपा गया है। युवा शाखा की कार्यकारिणी में प्रचार प्रसार मंत्री गुरप्रीत वाधवा एवं प्रचार प्रसार सहमंत्री गजेन्द्र यादव को बनाया गया है वहीं मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी और सह मीडिया प्रभारी बी शिवराम, आशुतोष पाण्डेय, हर्ष राजपूत, अंकुश वर्मा एवं आशीष मेहरा को बनाया गया है। सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत तिवारी, पंकज साहू एवं सुबोध श्रीवास, सह सोशल मीडिया प्रभारी पराग सिंह को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर रोमन दहिया एवं सह कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश दुबे को नियुक्त किया गया है।

खेल प्रकोष्ठ संयोजक की जिम्मेदारी मुकेश सिंह एवं व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक नरेश छाबड़ा को बनाया गया है। वहीं गौसेवा-गौरक्षा प्रकोष्ठ संयोजक अरविन्द सिंह को बनाया गया है। जिला कार्यकारिणी में अमित पाण्डेय, पियूष मेश्राम, रामचन्द्र साव, नितेश सिंह, आर्मेन्द्र उपाध्याय, गणेश साहू, योगेश पाण्डेय, सन्नी पाण्डेय, दीपक सावलानी, कृष्णा चौधरी, पी निलेश, नीलकण्ठ मानिकपुरी, अनमोल तिवारी, प्रदीप सिंह, देव साहू, आकाश चन्द्रवंशी, पवन पाल, रवि कुमार, विकास सिंह, आशीष चौधरी, मोहन राव, लोकेश राव, डी साई, चन्दन यादव एवं निलेश स्थापक को स्थान दिया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news