दुर्ग

दमोदा में 21 को योद्धा नर्तन महोत्सव, यादवीं शौर्य की मचेगी धूम
20-Mar-2021 4:47 PM
दमोदा में 21 को योद्धा नर्तन महोत्सव,  यादवीं शौर्य की मचेगी धूम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 मार्च। ुयादव संघ मित्र कल्याण मंडल द्वारा 21 मार्च को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दमोदा में यादवीं शौर्य के प्रतीक योद्धा नर्तन ( राऊत  नाच महोत्सव) का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय आयोजन का यह 16 वाँ  वर्ष है। 
 दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले महोत्सव में प्रदेशभर की 25  योद्धा नर्तन टीमें हिस्सा लेगी। यह टीमें योद्धा नर्तन के माध्यम से यादवीं शौर्य का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव में कोरोना संक्रमण के सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।  अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव करेंगी। विशेष अतिथि के रूप में विधायक अरुण वोरा, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, सभापति राजेश यादव, कांग्रेस नेता कृष्णकुमार यादव, क्षितिज चंद्राकर,  गया पटेल कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। 
 
महोत्सव में यादव समाज के उत्कृष्ट लोगों का सम्मान किया जाएगा। यह सम्मान पूर्व सांसद मधुसूदन यादव के हाथों प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ विश्वनाथ यादव, फूलबासन यादव, रमेश यदु,  जगनिक यादव, गजेंद्र यादव मौजूद रहेंगे। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ यादव होंगे। 
 
योद्धा नर्तन स्पर्धा में प्रथम विजेता टीम को 11 हजार रू पुरस्कार  प्रदान किए जाएंगे।  द्वितीय पुरस्कार 9 हजार रू, तृतीय 7 हजार रू,चतुर्थ  5 हजार रू, पंचम 4 हज़ार रू,  षष्ठम 3 हज़ार रू, सप्तम 2 हजार रू व सभी प्रतिभागी टीमों को 15 सौ रुपए पुरस्कार दिए जाएंगे। यह बातें यादव संघ मित्र कल्याण मंडल के प्रदेश सांस्कृतिक सचिव राकेश यादव ने शुक्रवार को मीडिया से चर्चा में कही।  इस दौरान संगठन के वरिष्ठ सदस्य बिसे यादव, महामंत्री बृजेश यादव भी मौजूद थे। 
 
संगठन के सांस्कृतिक  सचिव राकेश यादव ने बताया कि यादव समाज द्वारा लंबे समय से बहुद्देशीय राउत नाच आधुनिकीकरण प्रशिक्षण शाला निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही है।   पूर्व में इसके लिए डोगरगांव के ग्राम रांका में प्रकिया चली, लेकिन यह निर्माण कर अभी भी लटका हुआ है। प्रशिक्षण शाला निर्माण के लिए वर्तमान में ग्राम दमोदा में जगह चिन्हित की गई है। महोत्सव में उक्त मांग से अतिथियों को अवगत  कराकर यादवीं परंपरा के संरक्षण के लिए प्रशिक्षण शाला शीघ्र निर्माण करवाने पर जोर दिया जाएगा।
महोत्सव की तैयारियों में यादव संघ मित्र कल्याण मंडल के अध्यक्ष कमलेश यादव, हर्षहिंद यादव, उमराव यादव, ललित यादव, पवन यादव के अलावा अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news